Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोहागपुर में श्मशान घाट के सामने पेड़ पर मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

सोहागपुर के शोभापुर में सोमवार सुबह श्मशान घाट के सामने एक व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिला। राहगीर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान करीब 50 वर्षीय मलखान रावत के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से एक पर्ची भी मिली है। शव को अस्पताल भेजकर मर्ग कायम किया गया है और जांच जारी है।
सोहागपुर में श्मशान घाट के सामने पेड़ पर मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

सोहागपुर। शोभापुर स्थित श्मशान घाट के सामने सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही शोभापुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को शासकीय अस्पताल सोहागपुर भेज दिया।

राहगीर ने पुलिस को दी सूचना

पुलिस के अनुसार, शोभापुर निवासी समीर सुबह श्मशान घाट के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान उसकी नजर पेड़ पर पड़ी, जहां एक व्यक्ति का शव लटका हुआ दिखाई दिया। उसने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी राहुल पटेल, सहायक उप निरीक्षक हरपाल सिंह, प्रधान आरक्षक अर्जुन पटेल और आरक्षक राममोहन मौके पर पहुंचे।

दस्तावेजों से हुई मृतक की पहचान

पुलिस ने शव के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान मलखान रावत (करीब 50 वर्ष) के रूप में की है। वह नरसिंग मोहल्ला, बेहरी, तहसील बागली, जिला देवास का रहने वाला था। एएसआई गणेश राय के मुताबिक, शव को शासकीय अस्पताल सोहागपुर भेजा गया है। पोस्टमार्टम और आगे की कार्रवाई परिजनों के पहुंचने के बाद की जाएगी।

Breaking News

मौके से मिली पर्ची

पुलिस को मृतक के पास से एक पर्ची भी मिली है। पुलिस के मुताबिक, पर्ची में मानसिक परेशानी का जिक्र किया गया है और किसी से दुश्मनी नहीं होने की बात लिखी है। पुलिस ने पर्ची को जांच का हिस्सा बना लिया है।

टायर दुकान पर खड़ा था ट्रक

जानकारी के अनुसार, मलखान ड्राइवर का काम करता था। वह अपना आयशर ट्रक शोभापुर की एक टायर दुकान पर खड़ा करके चला गया था। इसके बाद उसका शव श्मशान घाट के सामने मिला।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...Read More

Latest Posts