PlayBreaking News

नर्मदा नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, सोहागपुर पुलिस ने शुरू की पहचान की कोशिश

नर्मदा नदी के भुजरिया घाट, सोहागपुर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की उम्र करीब 40-42 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस को आशंका है कि शव नदी के बहाव के साथ यहां पहुंचा है। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है और पहचान के लिए लोगों से मदद मांगी गई है।
Follow on Google News
नर्मदा नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, सोहागपुर पुलिस ने शुरू की पहचान की कोशिश

सोहागपुर। नर्मदा नदी के भुजरिया घाट (माछा) में शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सोहागपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

प्रथम दृष्टया डूबने से मौत की आशंका

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि व्यक्ति की मौत डूबने से हुई है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि शव नदी के तेज बहाव के साथ किसी दूसरे स्थान से बहकर भुजरिया घाट तक पहुंचा होगा। हालांकि, मौत के सही कारण का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।

पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 से 42 वर्ष है। उसने सफेद रंग की कमीज और काले रंग की फुल पैंट पहन रखी थी।

Breaking News

कमर में बंधी थी सफेद रस्सी

मृतक की कमर में सफेद रंग की रस्सी बंधी हुई मिली है, जिसमें दो से तीन गांठें लगी हुई हैं। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि रस्सी किस परिस्थिति में बंधी थी।

मर्ग कायम, पहचान कराने की अपील

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही आम लोगों से अपील की है कि यदि इस हुलिये के किसी व्यक्ति की जानकारी हो या कोई उसकी पहचान कर सके, तो तत्काल थाना सोहागपुर से संपर्क करें, ताकि मृतक की पहचान कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts