PlayBreaking News

सोहागपुर:निकाय चुनाव की तैयारियां तेज, स्टैंडिंग कमेटी की बैठक

स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जनपद पंचायत सोहागपुर के सभा कक्ष में नगर पालिका और जनपद पंचायत की स्टैंडिंग कमेटी की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) और रजिस्ट्रीकरण अधिकारी डॉ. बबीता राठौर ने की।
Follow on Google News
निकाय चुनाव की तैयारियां तेज, स्टैंडिंग कमेटी की बैठक
निकाय चुनाव की तैयारियां तेज

सोहागपुर। बैठक में अंतिम प्रकाशित फोटोयुक्त मतदाता सूची और निर्वाचन की तैयारियों पर चर्चा की गई। निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को मतदाता सूची भी बांटी गई।

निर्वाचन तैयारियों पर हुई चर्चा

बैठक में स्थानीय निकायों की अंतिम प्रकाशित फोटोयुक्त मतदाता सूची, निर्वाचन की तैयारियों और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मतदाता सूची को पारदर्शी बनाए रखने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अधिक सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर भी मंथन किया गया।

Parliament Monsoon Session: लोकसभा से भी पास हुआ वंदे मातरम् बिल, विपक्ष का हंगामा

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में तहसीलदार शक्ति तोमर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष जालम सिंह पटेल, उपाध्यक्ष राघवेंद्र पटेल, भाजपा नगर अध्यक्ष अश्वनी सरोज, कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रशांत जायसवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रदीप रघुवंशी, यशवंत पटेल, नगर पालिका के पार्षदगण, जनपद पंचायत क्षेत्र के सरपंच और संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Breaking News

राजनीतिक दलों को सौंपी गई मतदाता सूची

बैठक के दौरान बीजेपी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियों को नगर पालिका क्षेत्र की अंतिम प्रकाशित फोटोयुक्त मतदाता सूची बांटी गई। प्रशासन ने बताया कि इससे निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी। साथ ही सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित होगी।

215 कुलपतियों का प्रियंका गांधी को पत्र... कहा- शिक्षाविदों पर टिप्पणी करते समय गरिमा का ध्यान रखें, IIT निदेशक को 'गोमूत्र विशेषज्ञ' कहा था

स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने का भरोसा

निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का संचालन निर्वाचन शाखा के अमित मिश्रा ने किया। बैठक के आखिर में मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने प्रशासन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने में पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। सभी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Edited By: Rohit Sharma

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts