पर्यूषण पर्व के समापन पर सोहागपुर में निकली पालकी शोभायात्रा, भजन-कीर्तन के बाद प्रसाद बांटा गया

सोहागपुर। पालकी में विराजित अध्यात्म वाणी और अन्य धार्मिक ग्रंथों के श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और पूजन-अर्चन कर धर्मलाभ प्राप्त किया। नगर भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर सेवाभावी लोगों ने पालकी का स्वागत किया और धर्मावलंबियों ने आरती उतारकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
श्रद्धालुओं ने किए धार्मिक ग्रंथों के दर्शन
पालकी में विराजित अध्यात्म वाणी एवं अन्य धार्मिक ग्रंथों के श्रद्धालुओं ने दर्शन किए तथा पूजन-अर्चन कर धर्मलाभ प्राप्त किया। नगर भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर सेवाभावी लोगों द्वारा पालकी का स्वागत किया गया।
ये भी पढ़ें: सोहागपुर के अभय बैरागी लगातार दूसरी बार बने जिला शतरंज चैंपियन, महाविद्यालय का बढ़ाया गौरव
मंदिर विधि के बाद हुई सामूहिक आरती
इससे पहले जैन मंदिर में समाजजनों द्वारा मंदिर विधि संपन्न की गई और आध्यात्म पाठ का समापन हुआ। मंदिर विधि के बाद सामूहिक आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। सुबह आहार दान का सौभाग्य तारण तरण मित्र मंडली को और शाम के समय स्थानीय जैन समाज को प्राप्त हुआ।
परशुराम भवन में समाजजनों ने किया सामूहिक भोजन
इसके बाद श्री परशुराम भवन में जैन समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर जैन समाज के प्रतिष्ठाचार्य पंडित नीलेश जैन, समाज अध्यक्ष अभिषेक जैन, वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र कुमार जैन, नवीन जैन, कैलाश कुमार जैन, रिंकू, विनय गिल्ला, विपिन, गौरव सहित बड़ी संख्या में समाजजन और महिलाएं मौजूद रहीं।




















