PlayBreaking News

सोहागपुर :रात में अज्ञात युवक के साथ निकला ढाबा संचालक, सुबह नहर किनारे मिली लाश, गोली मारकर हत्या

तलाशी के दौरान 17 जून की सुबह करीब 3:30 बजे रानी पिपरिया की नहर पुलिया पर सचिन का शव पड़ा मिला। उसके सिर के दाहिने हिस्से में गोली लगने के निशान थे तथा अत्यधिक रक्तस्राव होने से उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
Follow on Google News
रात में अज्ञात युवक के साथ निकला ढाबा संचालक, सुबह नहर किनारे मिली लाश, गोली मारकर हत्या
सोहागपुर। थाना सोहागपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रानी पिपरिया स्थित नहर की पुलिया पर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक की अज्ञात बदमाश द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। एस पी साईं कृष्ण थोटा ने मौका से वारदात का मुआयना कर आवश्यक दिशा निर्देश अधीनस्थों को दिए। इससे पहले नवागत टी आई गिरीश त्रिपाठी सदल -बल पहले ही घटना स्थल पर पहुंच चुके थे।

रात साढ़े 8 बजे आए अज्ञात शख्स के साथ गया था सचिन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक सचिन पुर्विया (28 वर्ष) निवासी भार्गव मोहल्ला, शोभापुर था, जो ग्राम महुआ में स्थित राजपूत ढाबा का संचालन करता था। मृतक के बड़े भाई एवं फरियादी राजू उर्फ राजकुमार पुर्विया ने पुलिस को बताया कि 16 जून की रात करीब 8:30 बजे सचिन ढाबे के सामने बैठा हुआ था। इसी दौरान पिपरिया की ओर से काले रंग की मोटरसाइकिल पर एक अज्ञात व्यक्ति आया, जिसने अपने चेहरे पर सफेद गमछा बांध रखा था।

 

यह भी पढ़ें: NEET परीक्षा को लेकर रेलवे अलर्ट! भोपाल समेत 5 शहरों के स्टेशनों पर होंगे खास इंतजाम, पूछताछ काउंटर से लेकर बैरिकेडिंग तक तैयार

पिपरिया तरफ गया फिर दोबारा नहीं लौटा सचिन

बताया गया कि सचिन उस व्यक्ति से कुछ देर बातचीत करने के बाद उसकी मोटरसाइकिल पर बैठकर पिपरिया की ओर चला गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। रात में परिजन चौकी शोभापुर पहुंचे, जहां मोबाइल लोकेशन रानी पिपरिया नहर क्षेत्र में मिलने पर उसकी तलाश शुरू की गई।

नहर पुलिया पर लहुलुहान हालत में मिला शव

तलाशी के दौरान 17 जून की सुबह करीब 3:30 बजे रानी पिपरिया की नहर पुलिया पर सचिन का शव पड़ा मिला। उसके सिर के दाहिने हिस्से में गोली लगने के निशान थे तथा अत्यधिक रक्तस्राव होने से उसकी मृत्यु हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Featured News

हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज

थाना सोहागपुर में अपराध क्रमांक 394/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सबूत जुटाने के साथ ही मृतक को अपने साथ ले जाने वाले अज्ञात मोटरसाइकिल सवार की तलाश कर रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा जल्द ही आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts