Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

चलती ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत:ग्वालियर से व्यापार के लिए आया था इंदौर

इंदौर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। हादसे में ग्वालियर निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
Follow on Google News
ग्वालियर से व्यापार के लिए आया था इंदौर
AI GENERATED IMAGE

इंदौर। युवक व्यापार के सिलसिले में इंदौर आया था और दूसरी ट्रेन पकड़ने के दौरान हादसे का शिकार हो गया। रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

प्लेटफॉर्म बदलते समय हुआ हादसा

रेलवे पुलिस के मुताबिक ग्वालियर के सुनार मोहल्ला निवासी हर्ष गुप्ता सुबह ओवरनाइट एक्सप्रेस से इंदौर पहुंचे थे। उन्हें आगे रतलाम जाने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर-1 से डेमू ट्रेन पकड़नी थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म बदलते समय उन्होंने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया और संतुलन बिगड़ने से उसका पैर फिसल गया। 

ये भी पढ़ें: CG NEWS: शराबी समझकर लौटाई थी बारात, 16 दिन बाद उसी युवक से मंदिर में की शादी; मुस्कान प्रधान की कहानी ने सबको चौंकाया

युवक ने मौके पर ही तोड़ा दम

हादसा इतना गंभीर था कि हर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्टेशन पर मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Breaking News

व्यापार के सिलसिले में आया था इंदौर

शुरूआती जांच में सामने आया है कि हर्ष गुप्ता व्यापारिक काम से इंदौर आए थे। हादसे की जानकारी मिलते ही शहर में रहने वाले उनके रिश्तेदार रेलवे स्टेशन पहुंच गए, जबकि ग्वालियर में मौजूद परिजन भी इंदौर के लिए रवाना हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: 100 दिन में बदला बस्तर! नक्सल मुक्त अभियान पर डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा दावा, अब विकास की रफ्तार तेज

रेलवे पुलिस ने शुरू की जांच

रेलवे पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यात्रियों से भी अपील की गई है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें, थोड़ी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts