सोहागपुर में ब्लैक बक का शिकार:वन विभाग ने की कार्रवाई, मांस के साथ आरोपी गिरफ्तार

सोहागपुर में ब्लैक बक (कृष्ण मृग) के शिकार के मामले में वन विभाग ने आपराधिक मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। आरोपी के घर से पका हुआ मांस, शिकार में प्रयुक्त सामग्री और अन्य सामान जब्त किया गया है।
Follow on Google News
वन विभाग ने की कार्रवाई, मांस के साथ आरोपी गिरफ्तार
सोहागपुर में ब्लैक बक का शिकार

सोहागपुर। ब्लैक बक (कृष्ण मृग) के शिकार के मामले में वन विभाग ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके घर से पका हुआ मांस और शिकार में प्रयुक्त सामग्री जब्त की है। मामले में सात अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

एसडीओ आशीष खोबरागड़े ने बताया कि 20 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम ऊंटिया किशोर से आरोपी नेतराम उर्फ भूरा अहिरवार पिता टुन्डालाल के घर से वन्यप्राणी ब्लैक बक (कृष्ण मृग) का पका हुआ मांस सहित अन्य चीजें जब्त की गईं। वन विभाग ने मौके पर ही मामला दर्ज पंजीबद्ध किया।

CG NEWS: स्टेट GST की बड़ी कार्रवाई : 10 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप में स्टील कारोबारी विजय यादव गिरफ्तार।

शिकार में प्रयोग किया गया सामान बरामद 

वन अधिकारी ने बताया कि आरोपी के घर से 500 ग्राम पका हुआ मांस, कृष्ण मृग के शिकार में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी, हंसिया, 1 बोरी और 1 कलचुड़ी बरामद की गई। जब्त सामग्री के आधार पर वन विभाग ने प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की ।

Breaking News

घटनास्थल से कच्चा मांस भी बरामद

आरोपी के बताए अनुसार 21 जुलाई 2026, मंगलवार को घटनास्थल से वन्यप्राणी ब्लैक बक का कच्चा मांस भी जब्त किया गया। आरोपी नेतराम को गिरफ्तार कर न्यायालय पिपरिया में पेश किया गया। मामले में 7 अन्य रोपियों की तलाश की जा रही है और विवेचना जारी है।

उनकी एक सोच ने बढ़ाया मनोबल... एक मैसेज पर मिले भी...पीवी सिंधू ने विराट कोहली को दिया जीत का श्रेय

आरोपी गिरफ्तार, 7 अन्य की तलाश जारी 

प्रकरण में परिक्षेत्र अधिकारी पिपरिया बफर पी.एल. डोयरे, रेखा ठाकुर वनपाल, नन्दकिशोर अहिरवार वनपाल, दीपक साहू वनपाल और प्रवीण रघुवंशी वनरक्षक की विशेष भूमिका रही। वन विभाग का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।

Edited By: Rohit Sharma

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts