उनकी एक सोच ने बढ़ाया मनोबल...एक मैसेज पर मिले भी...पीवी सिंधू ने विराट कोहली को दिया जीत का श्रेय

जापान ओपन में मिली जीत ऐसे समय आई है, जब वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी जोरों पर है। सिंधु का मानना है कि यह खिताब उनके लिए सही समय पर मिला है और इससे बड़े टूर्नामेंट में उतरने का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।उन्होंने कहा कि उनका सफर अभी खत्म नहीं हुआ है।
Follow on Google News
एक मैसेज पर मिले भी...पीवी सिंधू ने विराट कोहली को दिया जीत का श्रेय
जापान ओपन सुपर-750 में जीत के बाद पीवी सिंधु ने विराट कोहली को दिया जीत का श्रेय

स्पोर्ट्स डेस्क। दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने जापान ओपन सुपर-750 का खिताब जीतने के बाद अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर को याद किया। 31 वर्षीय भारतीय शटलर ने बताया कि जब वह लगातार खराब फॉर्म से जूझ रही थीं, तब भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने उनका हौसला बढ़ाया। सिंधु ने कहा कि कोहली की सलाह ने उनकी सोच बदल दी और उसी का असर उनकी शानदार वापसी में भी देखने को मिला। करीब दो साल बाद किसी बड़े टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली सिंधु ने कहा कि यह जीत उनके लिए सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि आत्मविश्वास लौटाने वाली उपलब्धि है।

'कुछ ही मिनट में आया विराट का जवाब'

पीवी सिंधु ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि जब उनका आत्मविश्वास लगातार गिर रहा था, तब उन्होंने खुद विराट कोहली से संपर्क करने का फैसला किया। उन्होंने उम्मीद नहीं की थी कि इतनी जल्दी जवाब मिलेगा, लेकिन कुछ ही मिनटों में कोहली का रिप्लाई आ गया। सिंधु ने बताया कि अगले ही दिन दोनों की मुलाकात हुई। 

सिंधु ने लिखा, मैं विराट कोहली की बहुत आभारी हूं। उन्होंने उस समय मेरा साथ दिया, जब मुझे इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। उन्होंने कहा कि उस बातचीत में क्या चर्चा हुई, यह निजी है और वह उसे सार्वजनिक नहीं करेंगी। हालांकि उन्होंने इतना जरूर कहा कि विराट की बातों ने उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनने में मदद की।

आलोचनाओं का जवाब कोर्ट पर दिया

PV Sindhu पिछले करीब दो वर्षों से अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से दूर थीं। इस दौरान उन्हें लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने उनके फॉर्म और भविष्य पर सवाल भी उठाए। सिंधु ने कहा कि उन्होंने कभी आलोचनाओं का जवाब शब्दों से देने की कोशिश नहीं की। उनका मानना था कि सही जवाब सिर्फ प्रदर्शन से दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जापान ओपन का खिताब उनके लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि इससे यह साबित हुआ कि मेहनत और धैर्य का परिणाम जरूर मिलता है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से उन्हें ऐसी जीत की तलाश थी। इस सफलता ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया है और अब वह पहले से कहीं ज्यादा सकारात्मक महसूस कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026 : वर्ल्डकप फाइनल में प्लेयर्स की झड़प पर फीफा का बड़ा एक्शन, खिलाड़ियों पर लग सकता है बैन!

सिंधु के कमबैक में तीन शख्सियत का अहम योगदान

1.विराट कोहली: सोच बदली, खेल का आनंद लेना सिखाया

  • खराब दौर में सिंधु ने विराट कोहली से सलाह ली। कोहली ने कहा कि ट्रॉफी के पीछे भागने के बजाय खेल में दोबारा खुशी तलाशो।
  • इस सलाह के बाद सिंधु ने अपना नजरिया बदला। अब वह जीत के दबाव के बजाय खेल के जुनून के लिए अभ्यास करती हैं।
  • इसी मानसिक बदलाव ने उनकी वापसी की मजबूत नींव रखी।

2. पति वेंकट दत्ता: मुश्किल समय में मानसिक सहारा बने

  • पैर की लिगामेंट चोट के बाद डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी, तब वेंकट दत्ता सिंधु को अमेरिका ले गए।
  • परिवार के साथ समय बिताने से सिंधु ने मानसिक रूप से खुद को फिर से तैयार किया।
  • डेटा एनालिटिक्स, फिटनेस मॉनिटरिंग और करीब 3.5 किलो वजन कम कराकर उन्हें दोबारा मैच फिट बनाया गया।

3. कोच इरवांशाह: तकनीक और फिटनेस पर कराया काम

  • कोच इरवांशाह ने सिंधु के नेट गेम, धैर्य और अटैकिंग स्टाइल में सुधार कराया।
  • अनफोर्स्ड एरर कम करने और लंबे मैचों में फिटनेस बनाए रखने पर खास फोकस किया गया।
  • इन बदलावों का असर जापान ओपन में दिखा, जहां सिंधु ने सेमीफाइनल में चेन यूफेई और फाइनल में अकाने यामागुची को हराकर खिताब जीता।
Twitter Post

अब वर्ल्ड चैंपियनशिप पर नजर

जापान ओपन में मिली जीत ऐसे समय आई है, जब वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी जोरों पर है। सिंधु का मानना है कि यह खिताब उनके लिए सही समय पर मिला है और इससे बड़े टूर्नामेंट में उतरने का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।उन्होंने कहा कि उनका सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। वह इसी लय को वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी बरकरार रखना चाहती हैं और देश के लिए एक और बड़ा खिताब जीतने की कोशिश करेंगी।

सिंधु की यह वापसी सिर्फ खेल के लिहाज से नहीं, बल्कि मानसिक मजबूती की भी मिसाल मानी जा रही है। खराब दौर से निकलकर दोबारा चैंपियन बनना यह दिखाता है कि बड़े खिलाड़ी मुश्किल समय में भी हार नहीं मानते। अब भारतीय बैडमिंटन फैंस को उम्मीद है कि सिंधु आने वाले बड़े टूर्नामेंटों में भी इसी तरह दमदार प्रदर्शन जारी रखेंगी।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts