Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुना में तस्करों की कार का तांडव:नारकोटिक्स टीम को देख भाग रहे बदमाशों ने दो बाइकों को रौंदा, पति-पत्नी की मौत, बच्चा गंभीर

गुना में तस्करों की कर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में पति पत्नी की मौत हो गई जबकि उनका गंभीर रूप से घायल है, उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
नारकोटिक्स टीम को देख भाग रहे बदमाशों ने दो बाइकों को रौंदा, पति-पत्नी की मौत, बच्चा गंभीर
गुना। घायल बच्चे को अस्पताल लाया गया
गुना। कैंट थाना क्षेत्र के मावन में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग की टीम से बचकर भाग रहे डोडा चूरा तस्करों ने अपनी तेज रफ्तार कार से दो मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनका मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी चालक अपनी कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
तस्करों को पकड़ने आई केंद्रीय टीम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग की एक टीम डोडा चूरा के तस्करों को दबोचने के लिए गुना आई हुई थी। टीम ने मावन इलाके में घेराबंदी कर डोडा चूरा से भरे एक ट्रक को पकड़ लिया था। उस समय ट्रक चालक एक पंप पर डीजल भरवा रहा था। इस ट्रक के आगे-आगे एक कार चल रही थी, जो ट्रक को रास्ता बताते हुए एस्कॉर्ट कर रही थी।
भागने के चक्कर में हुआ हादसा
जैसे ही कार चालक को भनक लगी कि ट्रक पकड़ा जा चुका है और पुलिस टीम उसके पीछे आ रही है, उसने फौरन कार को गुना की तरफ मोड़ दिया। इसके बाद वह गुना से अशोकनगर मार्ग की तरफ भागने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान शाम करीब 7.30 बजे मावन से आगे एक मोड़ पर उसने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। रफ्तार इतनी तेज थी कि कार ने घर के सामने खड़ी एक अन्य बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया।
पति-पत्नी की मौत, ग्रामीण भी घायल
टक्कर इतनी भयानक थी कि पहली बाइक पर सवार पति-पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उनके साथ बैठा बच्चा छिटककर सड़क पर जा गिरा, जिसे गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा घर के बाहर खड़े कुछ ग्रामीण भी वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी कार छोड़कर भागने में कामयाब रहा। नारकोटिक्स की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल बच्चे को तुरंत अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। कैंट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।   
Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts