Smriti-Palaash Wedding :पलाश की होने वाली दुल्हनिया स्मृति ने मेहंदी में बिखेरा जादू, देखें अनदेखी फोटोज

स्मृति मंधाना की मेहंदी सेरेमनी में सिर्फ स्मृति ही नहीं पूरी टीम इंडिया ने अपने ग्लैमरस अंदाज से महफिल लूट ली। पर्पल आउटफिट में सजी दुल्हनिया स्मृति ने पिया के नाम की मेहंदी रचाई, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर धड़ाधड़ वायरल हो रही हैं।
पलाश की होने वाली दुल्हनिया स्मृति ने मेहंदी में बिखेरा जादू, देखें अनदेखी फोटोज
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। इंडियन विमेन्स टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चाओं में हैं। आमतौर पर मैदान पर जर्सी में नजर आने वाली टीम इंडिया अब शादी की रस्मों में एक अलग ही अंदाज में दिख रही हैं। बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर उनकी शादी, हल्दी, मेहंदी और सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं।

    शनिवार को स्मृति और पलाश की मेहंदी सेरेमनी सांगली में हुई। इस फंक्शन में दोनों बेहद खूबसूरत दिखे स्मृति पर्पल ड्रेस में और पलाश ऑफ व्हाइट कुर्ता-पायजामा और जैकेट में। इस मौके पर करीब 150 खास मेहमानों ने हिस्सा लिया और पूरे कार्यक्रम में ढेर सारी मस्ती, संगीत और नाच-गाना चलता रहा।

    Uploaded media

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बाकी स्टार खिलाड़ी भी इस समारोह में एक अलग ही स्टाइल में दिखीं। सभी खिलाड़ी मेहंदी फंक्शन में पारंपरिक और मॉडर्न लुक में छा गईं। सभी ने सोशल मीडिया अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट की।

    इतना ही नहीं जेमिमा रोड्रिग्ज ने अपने इंस्टाग्राम पर मेहंदी फंक्शन की तस्वीरें शेयर कीं, जो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही हैं। जेमिमा ने न सिर्फ अपने हाथों की मेहंदी दिखाई, बल्कि फेमस गाना मेहंदी लगाके रखना, डोली सजा के रखना भी स्टोरी में लगाया। उनकी पोस्ट पर फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।

    Uploaded media

    मेहंदी की रस्म में सिर्फ स्मृति ही नहीं, पलाश ने भी मेहंदी लगाई। दोनों के फोटो और वीडियो फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं। अब सभी की नजरें 23 नवंबर को सांगली में होने वाली शादी पर टिकीं हैं। पलाश मुच्छल ने बताया है कि शादी को छोटा और निजी रखा गया है और दोनों तरफ से कुछ ही मेहमान शामिल होंगे।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts