PlayBreaking News

Smriti Mandhana-Palash Muchhal Wedding Controversy:वायरल हुई चैट्स! क्या पलाश मुच्छल ने दिया धोखा? सोशल मीडिया पर मचा भूचाल

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टलने के बाद सोशल मीडिया पर नई हलचल मची है। पलाश की पर्सनल चैट्स वायरल होने के बाद फैंस में सवाल उठ रहे हैं क्या सच में उन्होंने धोखा दिया? जानिए वायरल चैट्स में क्या था?
Follow on Google News
वायरल हुई चैट्स! क्या पलाश मुच्छल ने दिया धोखा? सोशल मीडिया पर मचा भूचाल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और सिंगर-कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी टलते ही सोशल मीडिया पर एक नया तूफान खड़ा हो गया है। कई प्लेटफॉर्म्स पर पलाश की चैट्स तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। कुछ यूजर्स उन्हें धोखेबाज तक बता रहे है। शादी टलने के बाद स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम से सगाई की सभी तस्वीरें और प्रपोजल वीडियो हटा दिए, जिससे चर्चाओं में और तेजी आई।

    दरअसल 24 नवंबर को पलाश की बहन पलक मुच्छल ने शादी के स्थगित होने की जानकारी साझा की। इसके बाद सोशल मीडिया पर पलाश की एक महिला के साथ कथित 'फ्लर्टी' चैट्स वायरल हो गईं।

    Uploaded media

    मैरी डी’कोस्टा नाम की महिला ने इंस्टाग्राम स्टोरी में पलाश के साथ अपनी चैट के स्क्रीनशॉट शेयर किए। इन चैट्स में पलाश ने अपने लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन और टूर्स का जिक्र किया। साथ ही मैरी को स्विमिंग, स्पा और मुंबई के वर्सोवा बीच पर सुबह 5 बजे मिलने के लिए बुलाते नजर आए।जब मैरी ने पूछा कि क्या वह स्मृति से प्यार करते हैं, तो पलाश ने सीधे जवाब देने से बचा।

    Uploaded media

    पलाश और उनके परिवार की ओर से अब तक इन सभी चैट्स और आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। मीडिया के कई आउटलेट्स ने वायरल चैट्स को लेकर 'डार्क साइड' की बातें सामने रखीं।

    Uploaded media

    स्मृति मंधाना और शादी में शामिल सभी लोगों ने भी शादी की पोस्ट हटा दी है। फिलहाल, पलाश अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर चुप्पी साधे हुए हैं।

    सोशल मीडिया पर फैंस और यूजर्स इस पूरे मामले समें च जानने के लिए बेताब हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिरकार इस विवाद का असली सच क्या है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts