लोको पायलट को झपकी लगने के कारण हुई थी सरहिंद ट्रेन दुर्घटना

लाल बत्ती आने पर ब्रेक नहीं लगा पाया ड्राइवर
लोको पायलट को झपकी लगने के कारण हुई थी सरहिंद ट्रेन दुर्घटना

नई दिल्ली। पंजाब में मालवाहक ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने के चार दिन बाद जांच में पता चला है कि लोको पायलट और उसके सहायक की झपकी लग गई थी, जिसके चलते लाल बत्ती आने पर ब्रेक नहीं लग पाया। रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जांच रिपोर्ट की एक प्रति के अनुसार दुर्घटना दो जून को अपराह्न करीब 3:15 बजे सरहिंद जंक्शन और साधूगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच हुई जब यूबी जीवीजीएन का इंजन पटरी से उतरकर मुख्य यात्री ट्रेन की लाइन पर चला गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि उसी समय बगल वाली पटरी से गुजर रही जम्मू तवी समर स्पेशल ट्रेन पटरी के पास पड़े मालवाहक ट्रेन के इंजन से टकरायी, जिसके बाद उसका इंजन पूरा पटरी से उतर गया।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts