PlayBreaking News

बड़ी खबर :चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश, गुजरात समेत 6 राज्यों में बढ़ाई गई SIR की तारीख

भारत निर्वाचन आयोग ने मप्र सहित 6 राज्यों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के लिए एक सप्ताह  का समय और दिया गया है। उल्लेखनीय है कि यूपी ने चुनाव आयोग से समय बढ़ाने की मांग एक दिन पहले ही की थी।
Follow on Google News
चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश, गुजरात समेत 6 राज्यों में बढ़ाई गई SIR की तारीख
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने विशेष मतदाता स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि एक हफ्ते बढ़ा दी है। यह विस्तार उन छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए किया गया है, जहां अभी तक अपेक्षित संख्या में दावे और आपत्तियां प्राप्त नहीं हुई थीं। आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अंडमान-निकोबार में अंतिम तिथि 18 दिसंबर 2025  से बढ़ाकर 23 दिसंबर 2025 कर दी गई है। तमिलनाडु और गुजरात में SIR दस्तावेज जमा करने की नई अंतिम तिथि अब 14 दिसंबर 2025 कर दी गई है, जबकि पहले यह 19 दिसंबर 2025 थी। उत्तर प्रदेश में SIR जमा करने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर 2025 तय की गई है।

    Uploaded media

    यूपी ने मांगा था दो सप्ताह का समय 

    उत्तर प्रदेश (यूपी) में SIR के लिए दो सप्ताह का अतिरिक्त समय मांगा गया था। वहां  के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बुधवार को कहा था कि राज्य ने भारतीय निर्वाचन आयोग से मतदाता सूचियों के SIR को पूरा करने के लिए दो और सप्ताह का समय देने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा था कि यह अतिरिक्त समय इसलिए मांगा गया था ताकि जिला चुनाव अधिकारी मृत मतदाताओं, अन्य स्थानों पर स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं और लापता मतदाताओं की प्रविष्टियों का पुनः सत्यापन कर सकें।

    दावे और आपत्तियों के लिए एक महीना

    बदली हुई तारीखों के अनुसार 26 दिसंबर 2025 तक गणना अवधि तय की गई है। वोटर लिस्ट का प्रकाशन अब 31 दिसंबर 2025 को होगा। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 31 दिसंबर, 2025 से 30 जनवरी, 2026 तक निर्धारित की गई है। 31 दिसंबर 2025 से 21 फरवरी 2026 तक नोटिस चरण गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावों एवं आपत्तियों का समाधान किया जाएगा। उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 28 फरवरी 2026 को किया जाएगा। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts