Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिंगरौली में रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव, गिरने से मौत की आशंका

सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र में सीटीआई रेलवे क्रॉसिंग के पास 25 साल के युवक का शव मिला। मृतक की पहचान चकरिया निवासी पवन उर्फ छोटू पनिका के रूप में हुई है। पुलिस को रेलवे ट्रैक के पास संतुलन बिगड़ने से करीब 5 फीट नीचे गिरने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह साफ होगी।
सिंगरौली में रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव, गिरने से मौत की आशंका

सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक किनारे करीब 25 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह सीटीआई रेलवे क्रॉसिंग के पास शव मिलने की सूचना पर मोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान चकरिया निवासी पवन उर्फ छोटू पनिका के रूप में हुई है।

रेलवे ट्रैक के पास मिला शव

स्थानीय लोगों ने सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे युवक का शव देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची मोरवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। मृतक की पहचान पवन उर्फ छोटू पनिका, पिता संतधारी पनिका, निवासी चकरिया के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया- मानसिक रूप से परेशान था युवक

परिजनों के मुताबिक, पवन मानसिक रूप से परेशान था। वह अक्सर रेलवे ट्रैक के पास बने रास्ते से आता-जाता था। इसी वजह से पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है।

Breaking News

करीब 5 फीट नीचे गिरने की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि रेलवे ट्रैक के पास चलते समय युवक का संतुलन बिगड़ गया होगा। इसके बाद वह करीब 5 फीट नीचे गिर गया, जिससे गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो सकती है। हालांकि, पुलिस ने अभी मौत की वजह की पुष्टि नहीं की है। गिरने के अलावा अन्य संभावनाओं को लेकर भी जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह

मोरवा निरीक्षक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts