New Four Lane : 568 करोड़ में 105 किमी सीधी-सिंगरौली रोड 4 लेन बनेगी, खुलेंगे रोजगार के द्वार

विंध्य क्षेत्र के लिए रोड कनेक्टिविटी की बड़ी सुविधा मिलने वाली है। यहां 568 करोड़ में 105 किमी सीधी-सिंगरौली रोड फोर लेन बनेगी। इसके लिए केंद्र से मंजूरी मिल गई है। इससे विंध्य और उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
Follow on Google News
568 करोड़ में 105 किमी सीधी-सिंगरौली रोड 4 लेन बनेगी, खुलेंगे रोजगार के द्वार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पुष्पेन्द्र सिंह, भोपाल। विंध्य क्षेत्र के लिए खुशखबरी है। इस पूरे क्षेत्र को जोड़ने और यातायात को और सुगम बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सीधी-सिंगरौली एनएच-39 के 105 किमी की 4 लेन निर्माण के शेष कार्य का अवॉर्ड जारी कर दिया है। इस मार्ग का निर्माण कार्य अगले माह अप्रैल से शुरू किए जाने की योजना है। परियोजना की कुल निर्माण लागत लगभग 568.98 करोड़ रुपए है और अप्रैल 2028 तक पूरा करने का टारगेट है। मार्ग के कुछ हिस्सों का विकास पहले मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉपोर्रेशन (MPRDC) द्वारा किया गया था।

    राजमार्ग में ये बड़े निर्माण होंगे

    • रेलवे ओवर ब्रिज-3
    • रेलवे अंडर ब्रिज-1
    • मेजर ब्रिज-3
    • माइनर ब्रिज-33
    • व्हीकुलर अंडरपास-11
    • पैदल अंडरपास-1 

    ये कार्य भी होंगे

    • जंक्शन सुधार, सर्विस रोड, सड़क किनारे ड्रेनेज। सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्य।
    • ये आ रहीं थीं समस्याएं:संकरी सड़क, अपर्याप्त पुल और अंडरपास।
    • अब यह कार्य होगा: चार लेन सड़क, आधुनिक पुल, रेलवे ओवर ब्रिज/अंडर ब्रिज, व्हीकुलर और पैदल अंडरपास।

    ये होंगे फायदे

    • उत्तर प्रदेश से कनेक्टिविटी बढ़ेगी। सीधी और सिंगरौली क्षेत्र का प्रयागराज, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र) और वाराणसी जैसे प्रमुख शहरों से बेहतर सड़क संपर्क स्थापित होगा।
    • दोनों राज्यों के बीच लोगों की आवाजाही और व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।
    • हर दिन 15 हजार से अधिक वाहनों का आवागमन रहेगा।
    • माल परिवहन और लॉजिस्टिक्स में सुविधा बढ़ेगी।
    • भारी वाहनों और ट्रकों की आवाजाही और तेज हो सकेगी।
    • सिंगरौली, देश का प्रमुख ऊर्जा और औद्योगिक केंद्र होने से औद्योगिक और व्यापारिक विकास बढ़ेगा।
    • खनन क्षेत्र होने से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

    विंध्य क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी की मजबूती मिलेगी

    रीवा से सीधी के बीच चार लेन राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण की योजना है। इस परियोजना का अवॉर्ड जल्द किए जाने की संभावना है और बारिश के बाद इसके निर्माण कार्य को शुरू करने की योजना है। यह मार्ग रीवा जिले की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी अत्यंत लाभकारी साबित होगा।

    एसके सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, NHAI

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts