PlayBreaking News

श्रेयर अय्यर की चोट पर आया बड़ा अपडेट, कप्तान सूर्या बोले- मैसेज रिप्लाई दे रहा, कल से शुरू हो रही टी-20 सीरिज

Follow on Google News
श्रेयर अय्यर की चोट पर आया बड़ा अपडेट, कप्तान सूर्या बोले- मैसेज रिप्लाई दे रहा, कल से शुरू हो रही टी-20 सीरिज
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने श्रेयस अय्यर की चोट पर अपडेट शेयर किया है। सूर्या ने कहा कि श्रेयस की हालात पहले से बेहतर है वह फोन पर हमको जवाब दिया है। इससे साफ है कि वह स्वस्थ्य है, डॉक्टर्स लगातार उनकी हेल्थ पर नजर बनाए हुए हैं। जिसके बाद अगले कुछ दिनों तक उनकी निगरानी की जाएगी हालांकि अब चिंता की कोई बात नही है। 

    सूर्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा..जब मुझे पता चला कि उनको इंजरी हुई है तो मैनें उन्हें कॉल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन पता चला कि उनके पास फोन नहीं है। जिसेक बाद मैंने उनके फिजियो से कॉन्टेक्ट किया। फिजियो ने कहा कि श्रेयस अब स्टेबल है, हालांकि पहले दिन क्या हुआ था इस पर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। सूर्या ने आगे बताया श्रेयस से पिछले दो दिन से बात हो रही है। और वह रिप्लाई भी कर रहा है।

    तीसरे ODI में हुए थे इंजर्ड

    श्रेयस अय्यर सिडनी में खेले गए तीसरे वन-डे मैच में ऑस्ट्रेलियाई बैटर एलेक्स कैरी का कैच पकड़ने के दौरान चोटिल हुए थे। वह कैच पकड़ने के लिए बैकवर्ड पॉइंट से दौड़ते हुए आए थे। हालांकि उन्होंने एक बैहतरीन कैच पकड़ा था। लेकिन इसके बाद वह गंभीर रूप से इंजर्ड हो गए थे। उनकी बाई पसलियों में चोटें आईं थी, जिसके बाद उन्हें इंटरनल ब्लीडिंग की शिकायत भी होने लगी। वह किसी तरह सपोर्ट स्टाफ के सहारे किसी तरह मैदान के बाहर गए और फिर उन्हें सिडनी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    टी-20 स्क्वॉड -इंडिया

    सूर्यकुमार यादव (C), शुभमन गिल (VC), अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह. जसप्रीत बुमराह, शिवम दुबे, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, नीतिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, वरुण चक्रवर्ती और वॉशिंगटन सुंदर। 

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts