Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मध्यप्रदेश में खाद की किल्लत, आए दिन किसान हो रहे परेशान, आखिर कब खत्म होगी समस्या ?

मध्यप्रदेश में खाद की किल्लत, आए दिन किसान हो रहे परेशान, आखिर कब खत्म होगी समस्या ?
मध्यप्रदेश में इन दिनों किसानों की खाद को लेकर समस्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। प्रदेश में आए दिनों किसानों के आंदोलन की तस्वीरे सामने आ रही है, कही किसान आपस में झगड़ रहे है, तो कही किसानों को चक्काजाम भी करना पड़ रहा है। ऐसी ही तस्वीर मध्यप्रदेश के छतरपुर और निवाड़ी जिले से सामने आई है। जहा खाद न मिलने से नाराज किसानों में सड़क पर चक्काजाम कर दिया।

छतरपुर में किसानों से दो दिनों का वादा

छतरपुर में खाद न मिलने से नाराज किसानों ने लवकुश नगर बस स्टेण्ड पर चक्काजाम कर दिया। किसानों का आरोप है, कि उन्हे बोनी करनी है, लेकिन पर्याप्त खाद उन्हे नही मिल पा रहा है, जबकि वो रोजाना खाद के लिए चक्कर काट रहे है। इसी बात से नाराज किसानों ने चक्काजाम कर दिया, जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और किसानों को दो दिनों में पर्याप्त खाद देने का वादा कर जाम खुलवाया। देखें वीडियो...

निवाड़ी में किसानों ने मुख्यमार्ग किया बंद

वही दूसरी और प्रदेश के निवाड़ी जिले में भी किसानों को खाद की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। यहा भी किसानों को पर्याप्त खाद नही मिल पा रहा है। जिससे नाराज किसानों ने निवाड़ी जिला मुख्यालय के वेयर हाउस के सामने, निवाड़ी पृथ्वीपुर मुख्यमार्ग पर चक्काजाम कर दिया, इस जाम के कारण यहा दोनो और वाहनों की लम्बी लम्बी लाईने लग गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने यहां किसानों को समझाईश देने के बाद जाम खुलवाया। देखें वीडियो...

आखिर किसानों को खाद कब

अब सवाल ये उठता कि प्रदेश के किसानों को आखिर कब खाद मिल पायेगा। क्योकि सरकार का ये कहना है, कि प्रदेश में खाद की कोई कमी नही है। अगर ऐसा है, तो आखिर किसानों पर खाद पर्याप्त मात्रा में क्यो नही मिल पा रही है, ये चिंता का विषय भी बना हुआ है। ये भी पढ़ें- ‘सनातन हिंदू एकता’ पदयात्रा : पंडित धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा में शामिल हुए एक्टर संजय दत्त और द ग्रेट खली, संजू बाबा ने फिल्मी स्टाइल में किया यात्रा का समर्थन
Jitendra Sharma
By Jitendra Sharma

Latest Posts