Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘सनातन हिंदू एकता’ पदयात्रा : पंडित धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा में शामिल हुए एक्टर संजय दत्त और द ग्रेट खली, संजू बाबा ने फिल्मी स्टाइल में किया यात्रा का समर्थन

‘सनातन हिंदू एकता’ पदयात्रा : पंडित धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा में शामिल हुए एक्टर संजय दत्त और द ग्रेट खली, संजू बाबा ने फिल्मी स्टाइल में किया यात्रा का समर्थन
छतरपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ‘सनातन हिंदू एकता’पदयात्रा कर रहे हैं। पदयात्रा का सोमवार को पांचवां दिन है। इस पदयात्रा में देशभर से बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। खास आकर्षण तब देखने को मिला, जब मशहूर बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त और पूर्व WWE रेसलर द ग्रेट खली भी यात्रा का हिस्सा बने। उन्होंने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ सड़क पर उतरकर सनातन धर्म और हिंदू एकता का संदेश दिया। देखें वीडियो...

हिंदू राष्ट्र बनाने के संकल्प को सराहनीय

मीडिया से बात करते हुए अभिनेता संजय दत्त ने कहा, "मैं बाबा जी के प्यार और उनके आशीर्वाद की वजह से यहां आया हूं। उनका काम और संदेश दिल को छूने वाला है।" द ग्रेट खली ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के जात-पात मिटाने और हिंदू राष्ट्र बनाने के संकल्प को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा, "गुरूजी जो कर रहे हैं, वह अद्वितीय है और इस यात्रा से सनातन धर्म को मजबूत बनाने का बड़ा संदेश जा रहा है।" देखें वीडियो...

चार्टर प्लेन से पहुंचे संजय दत्त

सनातन धर्म के प्रचार का हिस्सा बनने के लिए अभिनेता संजय दत्त खजुराहो एयरपोर्ट पर विशेष चार्टर प्लेन से पहुंचे। वहां से वे कार द्वारा मऊरानीपुर के लिए रवाना हुए। उन्होंने बागेश्वर महाराज के साथ 2 किलोमीटर तक पदयात्रा में हिस्सा लिया। इस यात्रा में संजय दत्त बागेश्वर धाम सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चले और इस यात्रा को सफल बनाने के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब संजय दत्त पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिले हैं। कुछ महीने पहले भी वह छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में बाबा बागेश्वर से मिलने पहुंचे थे।

पदयात्रा का उद्देश्य

पंडित धीरेंद्र शास्त्री की यह पदयात्रा सनातन धर्म के प्रचार, हिंदू एकता को बढ़ावा देने और जात-पात के भेदभाव को खत्म करने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। यात्रा में हर दिन हजारों लोग जुड़ रहे हैं, जिससे इसका संदेश व्यापक रूप से फैल रहा है।

9 दिनों में करेंगे 160KM का सफर

बागेश्वर धाम से रामराजा मंदिर ओरछा तक यात्रा 9 दिनों में करीब 160 किमी का सफर तय करेगी। इस दौरान कुल 8 पड़ाव होंगे। धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि, इस यात्रा का मकसद जात-पात के भेद को खत्म करने और कट्टर हिंदू बनाने का प्रयास करना है। यात्रा में देश के प्रसिद्ध संत और फिल्म, संगीत सहित अन्य क्षेत्रों के प्रसिद्ध लोग शामिल हो रहे हैं।

लोक कलाओं का प्रदर्शन करेंगे लोग

21 से 29 नवंबर तक चलने वाली इस यात्रा के माध्यम से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हिंदुओं को जाति-पाति से ऊपर उठकर एकता का संदेश देंगे। यात्रा बागेश्वर धाम बालाजी मंदिर के दर्शन और राष्ट्रीय ध्वज, भगवा ध्वज फहराकर प्रारंभ की जाएगी। पदयात्रा को देश के अनेक जाने-माने संतों की उपस्थिति में प्रारंभ किया जाएगा। पदयात्रा के दौरान बुन्देली कलाकार, स्थानीय लोक कलाओं का प्रदर्शन करेंगे।

पदयात्रा में क्या बोले पं. धीरेंद्र शास्त्री

इस पदयात्रा की शुरूआत में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि “हजारों की भीड़ और फ्लैशलाइट आपको क्या बता रही है, बागेश्वर में यह जगे हुए भारत के 2024 के जगे हुए हिंदू हैं। अब वह हिंदू नहीं बचे हैं कि तुम हमें थप्पड़ मारोगे और यह भाग जाएंगे। यह वह हिंदू है जिन्हें छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं। यह हिंदू हिंसा वादी नहीं अहिंसा वादी है क्योंकि उनके हाथ में तलवार नहीं है, विचार की तलवार है।”

पं. शास्त्री हिंदुओं को दिलवाएंगे सात संकल्प

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा की, वे आगे और यात्राएं करते रहेंगे, जब तक जात-पात भेदभाव नहीं मिटा कर हम कट्टर हिंदू नहीं बना लेते तब तक मिशन जारी रहेगा, बाबा ने कहा कि इस यात्रा में शामिल होने वाले सभी हिंदुओं को वह सात संकल्प भी दिलवाएंगे।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts