PlayBreaking News

शिवपुरी में जहरीली गैस से 2 मासूमों की मौत, माता-पिता की हालत गंभीर, गेहूं में रखी कीटनाशक से गैस बनने की आशंका

Follow on Google News
शिवपुरी में जहरीली गैस से 2 मासूमों की मौत, माता-पिता की हालत गंभीर, गेहूं में रखी कीटनाशक से गैस बनने की आशंका
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    शिवपुरी जिले के मालबर्वे गांव में एक हृदयविदारक हादसे में एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि माता-पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि घर में रखे गेहूं में कीटनाशक दवा से जहरीली गैस बनी, जिससे यह हादसा हुआ। घटना पोहरी थाना क्षेत्र की भटनावर चौकी अंतर्गत सोमवार देर रात की है।

    गेहूं में रखी कीटनाशक से गैस बनने का शक

    गांव के निवासी गिर्राज धाकड़ (30) ने तीन दिन पहले घर में रखे गेहूं में कीटनाशक दवा रखी थी। सोमवार रात वह अपनी पत्नी पूनम (28) और दो बच्चों अधिक (3) और मानवी (5) के साथ उसी कमरे में सो रहे थे। रात के दौरान सभी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों को जैसे ही स्थिति का पता चला, उन्होंने तत्काल चारों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की।

    बच्चों की मौत, माता-पिता का इलाज जारी

    परिजन अधिक को रात में जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं मानवी की मौत गांव में ही हो गई थी। गंभीर रूप से बीमार गिर्राज और पूनम को पहले पोहरी स्वास्थ्य केंद्र और फिर वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

    पोस्टमार्टम से होगी मौत के कारणों की पुष्टि

    भटनावर चौकी प्रभारी सीमा धाकड़ ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला गेहूं में रखी कीटनाशक दवा से उत्पन्न जहरीली गैस का प्रतीत हो रहा है। बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौत का सही कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे से साक्ष्य जुटाए हैं और जांच जारी है। वहीं गांव में इस घटना के बाद से शोक का माहौल है। दोनों बच्चों की मौत से पूरे गांव में गहरा दुःख है।  

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts