दुनियाभर में ठप पड़ा X ट्विटर:यूजर्स को हुई परेशानी

दुनियाभर में X प्लेटफॉर्म पर अचानक आई तकनीकी खामी के कारण लाखों यूजर्स प्रभावित हुए। टाइमलाइन लोड न होने और एरर मैसेज आने से प्लेटफॉर्म कुछ समय के लिए ठप जैसा हो गया। फिलहाल यूजर्स सेवा पूरी तरह बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं।
कई देशों में यूजर्स को आई तकनीकी दिक्कत
रिपोर्ट्स के अनुसार दुनिया के कई हिस्सों में यूजर्स को X प्लेटफॉर्म खोलते समय परेशानी हुई। मोबाइल ऐप और डेस्कटॉप दोनों पर ही यूजर्स अपनी टाइमलाइन या पोस्ट सही तरीके से नहीं देख पा रहे थे। डाउन ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector के मुताबिक बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ शिकायत दर्ज कराई कि प्लेटफॉर्म ठीक से काम नहीं कर रहा है।
ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच तेल संकट: रूस का पाकिस्तान को सस्ते तेल का ऑफर
स्क्रीन पर दिखे एरर मैसेज
कई यूजर्स को लॉग इन करते समय ‘Something went wrong’ और ‘Cannot retrieve posts’ जैसे मैसेज दिखाई दिए। इससे साफ संकेत मिला कि प्लेटफॉर्म के सर्वर या सिस्टम में किसी तरह की तकनीकी गड़बड़ी हुई है। मोबाइल ऐप और डेस्कटॉप पर दोनों पर तकनीकी समस्या देखी जा रही है।
अन्य प्लेटफॉर्म पर शुरू हुई चर्चा
एक्स बंद होने के बाद यूजर्स अपनी परेशानी बताने के लिए दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का सहारा लेने लगे। कई लोगों ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट कर आउटेज की जानकारी शेयर की। इस दौरान XDown और TwitterDown जैसे हैशटैग तेजी से ट्रेंड करने लगे। हालांकि Elon Musk या कंपनी की ओर से इस समस्या को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।












