Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शिवपुरी में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों समेत 4 की मौत

शिवपुरी में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों समेत 4 की मौत
शनिवार दोपहर शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के माढ़ा गणेशखेड़ा गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार दो मासूम बच्चियों समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया भयावह मंजर

हादसे के चश्मदीदों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों लोग सड़क पर गिर पड़े और तुरंत दम तोड़ दिया। मृतकों में एक बुजुर्ग, एक युवक और दो बच्चियाँ शामिल हैं। सभी एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार इको कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

मृतकों की पहचान और गांव का नाम

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान किशनलाल आदिवासी (57 वर्ष), बंटी पिता किशनलाल (27 वर्ष), पूनम पिता सियानंद (4 वर्ष), सलोनी पिता सियानंद (3 वर्ष) के रूप में हुई। ये सभी खोराना गांव के निवासी थे।

पुलिस मौके पर पहुंची, शव भेजे अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही रन्नौद थाना प्रभारी अरविंद चौहान पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। चारों शवों को सड़क से हटाकर बदरवास अस्पताल भिजवाया गया।

कार चालक फरार, जांच जारी

हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। हादसे की जांच जारी है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts