PlayBreaking News

Shehzad Poonawalla Resigns :बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दिया इस्तीफा, वजह अभी स्पष्ट नहीं

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने निजी कारणों का हवाला देते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने भाजपा नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस्तीफे की वजह अभी साफ नहीं हुई है। जल्द ही शहजाद पूनावाला की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया जा सकता है।
Follow on Google News
बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दिया इस्तीफा, वजह अभी स्पष्ट नहीं
बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दिया इस्तीफा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को सौंप दिया है। हालांकि, इस्तीफा देने के पीछे की असली वजह अभी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि जल्द ही शहजाद पूनावाला की ओर से इस मामले पर आधिकारिक बयान जारी किया जा सकता है।

सोशल मीडिया बायो में दिखा बदलाव

इस्तीफे की खबर के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शहजाद पूनावाला के बायो में भाजपा का कोई उल्लेख नहीं दिखाई दे रहा है। उन्होंने अपने बायो में खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आजीवन समर्थक बताया है। वहीं, इंस्टाग्राम प्रोफाइल में अभी भी उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय प्रवक्ता बताया गया है।

भाजपा के मुखर प्रवक्ताओं में रही पहचान

शहजाद पूनावाला भाजपा के सबसे मुखर प्रवक्ताओं में गिने जाते हैं। टीवी डिबेट और राजनीतिक चर्चाओं में वह पार्टी का पक्ष मजबूती से रखते रहे हैं। उनकी पहचान एक तेज-तर्रार वक्ता और बेहतरीन बहस करने वाले नेता के रूप में रही है।

Breaking News

शहजाद पूनावाला पेशे से वकील और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता हैं। राजनीति में आने से पहले वह कई सामाजिक और कानूनी मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं।

कांग्रेस से शुरू हुआ था राजनीतिक सफर

शहजाद पूनावाला ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी। साल 2017 में वह उस समय चर्चा में आए थे, जब उन्होंने कांग्रेस की आंतरिक चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे।

उन्होंने आरोप लगाया था कि पार्टी में अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया राहुल गांधी को फायदा पहुंचाने के लिए तय की गई है। इस विवाद के बाद कांग्रेस और उनके परिवार के कुछ सदस्यों, जिनमें उनके भाई तहसीन पूनावाला भी शामिल हैं, ने उनसे दूरी बना ली थी।

इसके बाद बीजेपी में हुए शामिल

कांग्रेस छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला भाजपा में शामिल हो गए थे। पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बाद वह कई अहम राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर भाजपा का पक्ष रखते नजर आए।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts