Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

यूपी में देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले, नोएडा से लेकर वाराणसी तक बदली जिम्मेदारी; कई जिलों के SDM भी बदले

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल के तहत 55 PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, अलीगढ़, अयोध्या और वाराणसी समेत कई जिलों में अधिकारियों की नई तैनाती हुई है। जानिए किस अधिकारी को कहां भेजा गया और किन SDM की जिम्मेदारी बदली गई है।
यूपी में देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले, नोएडा से लेकर वाराणसी तक बदली जिम्मेदारी; कई जिलों के SDM भी बदले

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने रविवार देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस बदलाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के उप जिलाधिकारियों (SDM) को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा विकास प्राधिकरणों, नगर निगमों और विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। 

जारी ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, अलीगढ़ और वाराणसी समेत कई स्थानों पर अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। कुछ अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले भेजा गया है, जबकि कई को विकास प्राधिकरणों और विभागों में जिम्मेदारी मिली है।

/img/15/1794805991332

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी बदलाव

मेरठ विकास प्राधिकरण के सचिव रहे बृजेश कुमार सिंह को विशेष कार्याधिकारी (OSD), नोएडा बनाया गया है। वहीं, नोएडा में विशेष कार्याधिकारी रहे क्रांति शेखर सिंह को विशेष कार्याधिकारी, दादरी-नोएडा-गाजियाबाद निवेश क्षेत्र (नोएडा) और बुलंदशहर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ग्रेटर नोएडा में विशेष कार्याधिकारी रहे अजय कुमार शर्मा को अलीगढ़ का उप जिलाधिकारी बनाया गया है। विवेक कुमार मिश्रा को प्रयागराज विकास प्राधिकरण का सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव सुशील प्रताप सिंह को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

/img/15/1794806026846
/img/15/1794806069893
/img/15/1794806111253

पश्चिमी यूपी के कई जिलों में SDM बदले

तबादला सूची के मुताबिक, कई जिलों में उप जिलाधिकारियों की तैनाती बदली गई है। प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं-

  • ऋषिकांत राजवंशी को बलिया से बांदा में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बनाया गया है।
  • अपूर्वा यादव को मुजफ्फरनगर से दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय में उप निदेशक बनाया गया है।
  • डॉ. गजेंद्र पाल सिंह को अलीगढ़ से बलरामपुर का SDM बनाया गया है।
  • आकाश कुमार को लखनऊ से बहराइच भेजा गया है।
  • अनिल कुमार यादव को वाराणसी नगर निगम से मुजफ्फरनगर का SDM बनाया गया है।
  • संदीप कुमार तिवारी को प्रयागराज से मुरादाबाद भेजा गया है।
  • रामवीर सिंह को मुरादाबाद नगर निगम से अलीगढ़ का SDM बनाया गया है।
  • माधव उपाध्याय को मुरादाबाद से हरदोई का SDM बनाया गया है।
  • ज्योत्सना को जौनपुर से हापुड़ और रमेश चंद्र पांडेय को हापुड़ से जौनपुर भेजा गया है।

Breaking News

अयोध्या और वाराणसी में भी नई तैनाती

अयोध्या तीर्थ विकास परिषद में ज्ञान चंद्र गुप्ता को संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। वहीं, आलोक कुमार वर्मा को अयोध्या विकास प्राधिकरण का सचिव नियुक्त किया गया है। वाराणसी मंडल में भी अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है। सुनंदु सुधाकरन को बस्ती का अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है, जबकि ज्योति सिंह को अमेठी से वाराणसी मंडल में अपर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा खेल निदेशालय, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, सहकारिता चीनी मिल संघ और निर्वाचन कार्यालय में भी कई PCS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts