Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भिंड में खौफनाक मर्डर:शराब पिलाकर चाचा ने की भतीजे की हत्या

भिंड जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या करने वाला उसका सगा चाचा ही निकला। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
शराब पिलाकर चाचा ने की भतीजे की हत्या
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्य प्रदेश के भिंड जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या करने वाला उसका सगा चाचा ही निकला। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

    मामूली विवाद बना हत्या की वजह                                

    पुलिस के मुताबिक मृतक धर्मेंद्र सोनी और उसका चाचा सूरज सोनी मूल रूप से धौलपुर के रहने वाले थे। दोनों टाइल्स लगाने का काम करते थे और कुछ दिन पहले काम के सिलसिले में भिंड जिले के पुर गांव आए हुए थे। जांच में सामने आया कि करीब एक सप्ताह पहले धर्मेंद्र की बहन और उसके चाचा सूरज के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी विवाद के दौरान धर्मेंद्र ने अपने चाचा के साथ मारपीट कर दी थी। इस घटना से सूरज सोनी बेहद नाराज हो गया और उसने मन ही मन बदला लेने की ठान ली।

    भरोसा जीतकर रची हत्या की साजिश

    पुलिस के अनुसार आरोपी ने पहले भतीजे से दोबारा सामान्य व्यवहार करना शुरू किया ताकि किसी को उस पर शक न हो। वह सही मौके की तलाश में था। 12 मार्च को उसने धर्मेंद्र को गांव के पास स्थित श्मशान घाट चलने के लिए कहा। वहां दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। आरोपी का मकसद था कि धर्मेंद्र नशे में हो जाए और उसका विरोध न कर सके।

    नशे में होने पर पत्थर से किया हमला

    जब धर्मेंद्र शराब के नशे में हो गया, तब आरोपी सूरज ने मौके का फायदा उठाया। उसने पास में पड़ा बड़ा पत्थर उठाकर धर्मेंद्र के सिर पर कई बार वार किए। हमले में धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

    ये भी पढ़ें: ग्वालियर: होटल रिसेप्शनिस्ट का बीच सड़क से अपहरण, कार में घुमाकर की मारपीट; सीसीटीवी में कैद वारदात

    पुलिस जांच में हुआ खुलासा

    घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल से खून से सना पत्थर भी बरामद किया गया। शुरुआत में आरोपी की पहचान नहीं हो पाई थी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। जांच के दौरान पुलिस को सूरज सोनी की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पूछताछ में वह लगातार उलझता रहा। बाद में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में यह चर्चा है कि एक छोटे से पारिवारिक विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि चाचा ने ही अपने भतीजे की जान ले ली।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts