Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

US Shooting : अमेरिका के लेविस्टन शहर में अंधाधुंध फायरिंग, 22 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल; हमलावर का फोटो सामने आया

Follow on Google News
US Shooting : अमेरिका के लेविस्टन शहर में अंधाधुंध फायरिंग, 22 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल; हमलावर का फोटो सामने आया
लेविस्टन। अमेरिका के मेन राज्य के लेविस्टन शहर में बुधवार देर रात ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना में 22 लोगों की मौत हो गई। जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर है। पुलिस के मुताबिक, कम से कम तीन जगहों पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद संदिग्ध हमलावर फरार है, जिसकी तलाश जारी है। सुरक्षा अधिकारियों ने राइफल के साथ संदिग्ध हमलावर की दो तस्वीरें फेसबुक पर साझा की हैं और संदिग्ध की पहचान करने में जनता से मदद की अपील की है।

फेसबुक पर पोस्ट की हमलावर की तस्वीरें

इस मामले को लेकर एंड्रोस्कोगिन काउंटी शेरिफ कार्यालय ने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर हमलावर की दो तस्वीरें पोस्ट की हैं और लिखा है कि वह फरार है। मुताबिक इस शख्स ने तीन अलग-अलग कमर्शियल सेंटर्स में गोलीबारी की। इनमें स्पेयरटाइम रिक्रिएशन, स्कीमेंजीस बार एंड ग्रिल रेस्तरां और एक वॉलमार्ट सेंटर शामिल है।

पुलिस ने की लोगों से अपील

इसके अलावा मेन स्टेट पुलिस ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी देते हुए एक्टिव शूटर के बारे में चेतावनी दी। उन्होंने कहा, 'हमने लोगों को उनके स्थानों पर ही रहने के लिए कहा है। कानून प्रवर्तन विभिन्न इलाकों में छानबीन कर रहे हैं। पोस्ट पर लोगों को जानकारी दी कि कृपया दरवाजे बंद करके अपने घर के अंदर रहें अगर आप किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति को देखते हैं तो 911 पर कॉल करके हमें सूचित करें।

आरोपी की हुई पहचान

अमेरिकी शहर लेविस्टन के पुलिस अधिकारियों ने वो गोलीबारी की घटना के संबंध में दो एक्टिव शूटरों की तलाश कर रही है। गोलीबारी करने वाले आरोपी की पहचान रॉबर्ट कार्ड के रूप में की गई है, जो अमेरिकी सेना रिजर्व में एक फायरआर्म्स प्रशिक्षक था। रॉबर्ट हाल को कुछ समय पहले ही मेंटल हेल्थ फैसिलिटी में भर्ती कराया गया था और हाल में उसे वहां से छुट्टी मिली थी।

राष्ट्रपति जो बाइडेन को दी घटना की सूचना

एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि हमले को लेकर राष्ट्रपति जो बाइडेन को भी सूचना दे दी गई है। पिछले साल मई 2022 के बाद से लेविस्टन हमले को सबसे बड़ा माना जा रहा है, क्योंकि पिछले साल मई में टेक्सास के उवाल्डे में एक प्राइमरी स्कूल में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें 19 बच्चों समेत दो टीचर की मौत हो गई थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में साल 2022 के दौरान गोलीबारी से जुड़े 647 घटनाओं को दर्ज किया गया था।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts