मॉडल स्कूल लखनादौन में बांटी गई साइकिलें, छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे

लखनादौन। कार्यक्रम विद्यालय की प्राचार्य मोनिका रावत के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य नागरिक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अतिथियों ने पात्र विद्यार्थियों को साइकिलों की चाबियां सौंपकर शुभकामनाएं दीं और विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
दूरदराज से आने वाले विद्यार्थियों को मिलेगी राहत
अतिथियों ने कहा कि शासन की यह योजना विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है। विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों से विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं को अब आवागमन में आसानी होगी, जिससे समय और आने-जाने के खर्च की बचत होगी और विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
ये भी पढ़ें: जहां ट्रेन से आता था पानी, वहां अब लहलहा रही फसल, खेत तालाब योजना से बदली तस्वीर
योजना का सदुपयोग कर पढ़ाई पर दें ध्यान
वक्ताओं ने विद्यार्थियों से कहा कि वे शासन की इस सुविधा का सदुपयोग करते हुए मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करें। साइकिल मिलने से विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और वे उपलब्ध संसाधनों का बेहतर तरीके से उपयोग कर अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे सकेंगे।
नियमित मौजूदगी और बेहतर परिणाम पर जोर
विद्यालय की प्राचार्य मोनिका रावत ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि साइकिल केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि शिक्षा की राह को आसान बनाने का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन बनाए रखने और आगामी परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम हासिल करने का आह्वान किया।
सफलता में विद्यालय और अभिभावकों की सामूहिक भूमिका
प्राचार्य रावत ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में विद्यालय, अभिभावकों और समाज की सामूहिक भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति गंभीर रहें और उपलब्ध संसाधनों का पूरा लाभ उठाएं। शासन की इस सुविधा का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने और उनके आवागमन को आसान बनाना है।
ये भी पढ़ें: पहले फोटो, फिर एक मैसेज... कंपनी से 1.5 करोड़ की ठगी, जानिए क्या है बॉस स्कैम?
जनप्रतिनिधियों रहे मौजूद
कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष मीना गोल्हानी, जनपद उपाध्यक्ष दीपक निगम, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजेंद्र गोल्हानी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी राजश्री मेश्राम, जनप्रतिनिधि (एल्डरमैन) आशीष गोल्हानी, संजय गोल्हानी, पत्रकार विवेक श्रीवास्तव, पार्षद सविता गोलू कुमरे और पार्षद देवकी झरिया सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्टाफ, अभिभावक और छात्र-छात्राओं की मौजूदगी रही।




















