PlayBreaking News

युद्धविराम से उछला बाजार!सेंसेक्स 2946 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,997 पर बंद; रियल्टी और ऑटो सेक्टर में जोरदार खरीदारी     

आज बाजार में ऐतिहासिक तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 2946 अंक छलांग लगाकर 77,563 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 874 अंक चढ़कर 23,997 के स्तर पर पहुंच गया। दिनभर के कारोबार में निवेशकों ने जमकर खरीदारी की जिससे लगभग सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए।
Follow on Google News
सेंसेक्स 2946 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,997 पर बंद; रियल्टी और ऑटो सेक्टर में जोरदार खरीदारी     
AI Generated Image
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर के ऐलान ने भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त जोश भर दिया। आज बाजार में ऐतिहासिक तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 2946 अंक छलांग लगाकर 77,563 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 874 अंक चढ़कर 23,997 के स्तर पर पहुंच गया। दिनभर के कारोबार में निवेशकों ने जमकर खरीदारी की जिससे लगभग सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए।

    ऑटो, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में जबरदस्त खरीदारी

    आज के कारोबार में सबसे ज्यादा तेजी ऑटो, बैंकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी सेक्टर में देखने को मिली। निफ्टी ऑटो, बैंकिंग, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स करीब 6% से ज्यादा चढ़े। वहीं मेटल और सरकारी बैंकिंग शेयरों में भी मजबूत तेजी रही जिससे बाजार में चौतरफा खरीदारी से निवेशकों की संपत्ति में बड़ा इजाफा हुआ

    आज के निफ्टी गेनर्स और लूजर्स

    /img/116/1775645263109

    ये भी पढ़ें: सीजफायर के बीच फिर बढ़ा तनाव! ईरान की चेतावनी- लेबनान में फायरिंग नहीं रुकी तो तेल अवीव पर होगा मिसाइल हमला

    /img/116/1775645303388

    एशियाई बाजारों में भी जबरदस्त तेजी

    भारतीय बाजार के साथ-साथ एशियाई बाजारों में भी मजबूत तेजी दर्ज की गई। साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 6.87% चढ़कर 5,872 पर बंद हुआ। वहीं जापान का निक्केई 5.39% उछलकर 56,308 और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 3.09% बढ़कर 25,893 पर बंद हुआ।चीन का शंघाई कंपोजिट में 2.69% की बढ़त दर्ज हुई।

    ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में क्यों थमी जंग? एक घंटा बाकी था और हो गई डील! चीन की पहल से अमेरिका-ईरान में सीजफायर

    ब्रेंट क्रूड करीब 15% गिरकर 94 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

    सीजफायर का सबसे बड़ा असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ा है। ब्रेंट क्रूड करीब 15% गिरकर 94 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। युद्ध के दौरान यह 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। जो कि जंग से पहले कीमत करीब 70 डॉलर के आसपास थी। तेल की कीमतों में गिरावट से महंगाई कम होने की उम्मीद बढ़ी है जिससे बाजार को और सपोर्ट मिल सकता है।

    Sumit Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts