Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Stock Market Today:सेंसेक्स 1690 अंक लुढ़का, निफ्टी 487 अंक गिरकर 22,819 पर बंद; ऑटो और बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली

शेयर बाजार में आज तेज गिरावट देखने को मिली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार दबाव में रहा और निवेशकों में बिकवाली का रूख देखने को मिला।
सेंसेक्स 1690 अंक लुढ़का, निफ्टी 487 अंक गिरकर 22,819 पर बंद; ऑटो और बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली
AI Generated Image
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    आज सेंसेक्स 1690 अंक गिरकर 73,583 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 487 अंक टूटकर 22,819 के स्तर पर आ गया। दिनभर बाजार में उतार-चढ़ाव रहा लेकिन अंत में भारी बिकवाली के साथ क्लोजिंग हुई। ऑटो और बैंकिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला जिससे इंडेक्स नीचे खिंच गया।

    इन सेक्टर्स पर रहा दबाव

    आज बाजार में गिरावट का सबसे ज्यादा असर इन सेक्टर्स पर दिखा:

    सेक्टर गिरावट (%)
    PSU Bank 3.86
    Chemicals 3.44
    Realty 3.17
    Financial Services 2.95
    Auto 2.82

     इन सेक्टर्स में भारी बिकवाली के चलते इंडेक्स में तेज गिरावट आई।

    आज के निफ्टी गेनर्स और लूजर्स

    निफ्टी गेनर्स बढ़त (%)
    ONGC 4.03
    Wipro 1.22
    Bharti Airtel 0.82
    TCS 0.42
    Coal India 0.32

    ये भी पढ़ें: LPG Crisis: सरकार ने बढ़ाया कमर्शियल गैस कोटा, 50% से बढ़कर 70% पहुंची सप्लाई; स्टील, ऑटो और टेक्सटाइल इंडस्ट्री को राहत

    निफ्टी लूजर्स गिरावट (%)
    Shriram Finance 5.54
    TMPV 4.92
    Reliance 4.61
    Indigo 4.48
    Bajaj Finance 4.11

    क्यों टूटा बाजार? समझिए बड़ी वजहें

    आज की गिरावट के पीछे कई बड़े फैक्टर रहे जिनका सीधा असर बाजार पर देखने को मिला।

    1. मिडिल ईस्ट तनाव बना बड़ी चिंता

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ तनाव कम होने के संकेत दिए थे लेकिन अब तक कोई ठोस प्रक्रिया नहीं हुई है। इस अनिश्चितता के चलते निवेशकों में डर बना हुआ है जिससे बाजार में बिकवाली बढ़ी।

    2. कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

    ग्लोबल अनिश्चितता के बीच कच्चे तेल के दाम बढ़ गए हैं।

    • क्रूड ऑयल करीब 2% चढ़कर 110 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।
    • इंडियन बास्केट में 5% की तेजी के साथ यह 157 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया।

    तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है जो बाजार के लिए नेगेटिव संकेत माना जाता है।

    3. ग्लोबल मार्केट का कमजोर संकेत

    गुरुवार को रामनवमी के कारण भारतीय बाजार बंद थे लेकिन इस दौरान

    • एशियाई बाजारों में गिरावट आई
    • अमेरिकी बाजारों में भी उतार-चढ़ाव रहा

    आज जब भारतीय बाजार खुले तो उन्हें इन ग्लोबल मार्केट का का असर झेलना पड़ा जिससे शुरुआती दबाव और बढ़ गया।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts