Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कृषि विभाग का बड़ा एक्शन; नकली कीटनाशक बनाने का अड्डा पकड़ा, सीहोर में 1.25 करोड़ की जब्ती

सीहोर और भैरूंदा में कृषि विभाग ने नकली कीटनाशक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1.25 करोड़ रुपए की सामग्री जब्त की। कार्रवाई में नामी कंपनियों के ब्रांड के नाम पर तैयार नकली कीटनाशक, रसायन, पैकिंग सामग्री और पैकेजिंग मशीनरी मिली। मामले में एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है।
कृषि विभाग का बड़ा एक्शन; नकली कीटनाशक बनाने का अड्डा पकड़ा, सीहोर में 1.25 करोड़ की जब्ती
सीहोर। खेतों के लिए जहर तैयार करने का खेल उजागर

सीहोर।किसानों को नकली कीटनाशक बेचने वालों के खिलाफ कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने पाइरेसी डिफेंस फोर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और संबंधित कंपनियों की टीम के साथ सीहोर तथा भैरूंदा क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान नामी कृषि कंपनियों के ब्रांड के नाम पर तैयार किए जा रहे नकली कीटनाशक, रसायन, पैकिंग सामग्री और पैकेजिंग मशीनरी बरामद की। जब्त सामग्री का बाजार मूल्य करीब 1.25 करोड़ रुपए बताया गया है।

नकली माल बेचने की सूचना पर कराया सर्वे

पाइरेसी डिफेंस फोर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर विजय पंडित के अनुसार, उनकी टीम को बाजार में क्लाइंट कंपनियों के उत्पादों की नकली बिक्री की सूचना मिली थी। इसके बाद मार्केट सर्वे कराया गया। संदिग्ध उत्पाद मिलने पर उनकी जांच कराई गई, जिसमें उत्पादों के नकली होने की पुष्टि हुई। इसके बाद कृषि विभाग की टीम ने 13 और 14 जुलाई को सीहोर के श्रीराम कॉलोनी में मुकेश कुशवाहा के घर एवं गोदाम में छापा मारा। यहां चार महिलाएं नकली कीटनाशकों की पैकिंग करती मिलीं। वहीं भैरूंदा में सुरेंद्र पंवार के निवास से भी नकली कीटनाशक बरामद किया गया। जांच में एक अज्ञात व्यक्ति की भूमिका भी सामने आई है, जो कार्रवाई के दौरान  फरार हो गया।  वह तैयार नकली उत्पादों को अलग-अलग बाजारों में खपाने का काम करता था।

ये भी पढ़ें: नरसिंहपुर में फर्जी IAS बनकर महिला डॉक्टर से ठगी: AI तस्वीरों पर भरोसा पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

एफआईआर में देरी पर एसपी कार्यालय पहुंचे टीम के अधिकारी

इधर, पुलिस कार्रवाई में देरी को लेकर पाइरेसी डिफेंस फोर्स इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर विजय पंडित गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंचे और एसपी सोनाक्षी सक्सेना से चर्चा की। साथ ही आवेदन देकर एफआईआर जल्द दर्ज करने की मांग की।  

दो-तीन कंपनियों के नकली उत्पादों से जुड़ा केस

मामला दो-तीन कंपनियों के नकली उत्पादों से जुड़ा है। संबंधित कंपनियों की ओर से पुलिस थानों में एफआईआर के लिए प्रतिवेदन दिए गए हैं। एसडीओ स्तर से आवश्यक कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। कृषि विभाग और पुलिस द्वारा प्रकरण की जांच नियमानुसार की जा रही है।

अनिल कुमार जाट, सहायक संचालक कृषि

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में अब 24 घंटे खुलेंगी दुकानें और होटल-मॉल, कर्मचारियों के काम के घंटे तय

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts