Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस, गन्ने से बने एथेनॉल वाले पेट्रोल से चूल्हा जलाकर बनाई चाय

सीहोर में महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। सड़क पर चूल्हा जलाकर एथेनॉल युक्त पेट्रोल से चाय बनाई और राहगीरों को पिलाई, जबकि शक्कर चम्मच से बांटकर महंगाई पर तंज कसा।
महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस, गन्ने से बने एथेनॉल वाले पेट्रोल से चूल्हा जलाकर बनाई चाय
सीहोर। सड़क पर चूल्हा, चाय और महंगाई पर कांग्रेस ने विरोध किया।

सीहोर। बढ़ती महंगाई के खिलाफ सीहोर शहर में कांग्रेस ने गुरुवार को ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने राह चलते लोगों का ध्यान खींच लिया। शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर चूल्हा रखकर प्रतीकात्मक रूप से गन्ने से बने एथेनॉल युक्त पेट्रोल का मुद्दा उठाया और उसी से चूल्हा जलाकर चाय बनाई। इसके बाद राहगीरों को चाय पिलाई गई। वहीं, रसोई से शक्कर गायब होने का संदेश देने के लिए लोगों को चम्मच से शक्कर बांटी गई। लोकधुनों और व्यंग्यात्मक नारों के जरिए कांग्रेसियों ने सरकार पर महंगाई को लेकर निशाना साधा।

गन्ने से बने एथेनॉल वाले पेट्रोल का प्रतीकात्मक प्रदर्शन

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गन्ने से बने एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर अपनी बात अलग अंदाज में रखी। चूल्हे पर चाय बनाकर कार्यकर्ताओं ने इसे महंगाई और पेट्रोलियम कीमतों से जुड़े मुद्दों के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया। सड़क से गुजरने वाले लोग कुछ देर रुककर इस प्रदर्शन को देखते नजर आए।

चम्मच से बांटी शक्कर, रसोई की परेशानी दिखाई

कांग्रेसियों ने बढ़ती कीमतों का असर बताने के लिए शक्कर वितरण का भी अनोखा तरीका अपनाया। कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को चम्मच से शक्कर दी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण आम परिवार की रसोई का बजट बिगड़ गया है और जरूरी सामान खरीदना भी लोगों के लिए चुनौती बनता जा रहा है।

लोकधुनों और नारों से सरकार पर हमला

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकधुनों और व्यंग्यात्मक नारों के जरिए महंगाई के मुद्दे को उठाया। सड़क पर हुए इस प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस ने सरकार से आम लोगों को महंगाई से राहत देने और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

राजीव गुजराती बोले-जनता महंगाई से त्रस्त

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि देश की जनता महंगाई से परेशान है। खाद्य सामग्री से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों तक के दाम लगातार बढ़ने से आम परिवारों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनता की आय सीमित है, लेकिन खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में परिवारों का रसोई बजट बिगड़ चुका है।

घनश्याम यादव बोले- अब और नहीं सहेगी जनता

शहर कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम यादव ने कहा कि जनता की कमाई कम और महंगाई बेहिसाब है। उन्होंने कहा कि आम जनता अब महंगाई का संताप और नहीं सहेगी। यादव ने कांग्रेस को जनता की आवाज बताते हुए कहा कि पार्टी लोगों के अधिकारों और हितों की लड़ाई आगे भी जारी रखेगी।

Breaking News

बाबा रामदेव और स्मृति ईरानी के पुराने बयानों पर तंज

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने महंगाई को लेकर बाबा रामदेव और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के पुराने बयानों का भी जिक्र किया। कांग्रेस नेताओं ने प्रतीकात्मक अंदाज में उनसे महंगाई कम कराने के लिए आगे आने का आह्वान किया और कहा कि जनता को अब सिर्फ दावों के बजाय राहत चाहिए।

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती, राजाराम बड़े भाई, शहर कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम यादव, विवेक राठौर, नरेंद्र खंगराले, रमेश गुप्ता, मुकेश ठाकुर, पंकज शर्मा, अरुण मालवीय, हसीन कुरैशी, संतोष मालवीय, रेहान शाह, ओम प्रकाश राठौर, प्रीतम दयाल चौरसिया, आरपी शुक्ला, मुनव्वर मामू, कमलेश चांडक, राकेश वर्मा, हफीज चौधरी, मजीद अंसारी, डॉ. अनीस खान, तुलसी राठौर, भगत सिंह तोमर, अजीज भाई, प्रेमनारायण परमार, रियासत भाई, ओम सोनी, लकी सक्सेना, अनुभव सेन, अशरफ अली, जतिन परमार और ब्रजेश पाटीदार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Sunil Sharma
By Sunil Sharma

सुनील शर्मा, सीहोर जिला ब्यूरो, पीपुल्स समाचार ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय। दैनिक भास्कर, पत्रि...Read More

Latest Posts