एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र में ट्रक मालिक की आत्महत्या, खदान में 15 दिन से खड़ा था वाहन

Follow on Google News
एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र में ट्रक मालिक की आत्महत्या, खदान में 15 दिन से खड़ा था वाहन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सूरजपुर। एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आमगांव खुली कोयला खदान में शनिवार देर रात एक ट्रक मालिक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मनोज जाट, निवासी जांजगीर-चांपा जिले के रूप में हुई है।

    15 दिन से खदान में खड़ा था ट्रक 

    जानकारी के अनुसार, मृतक मनोज जाट का ट्रक पिछले 15 दिनों से खदान परिसर में खड़ा था, क्योंकि एसईसीएल अधिकारियों ने उसकी गाड़ी को ब्लैकलिस्ट कर रखा था। ट्रक को लोडिंग नहीं मिल रही थी, जिसके कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था।

    मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार, मनोज जाट बार-बार अधिकारियों से लोडिंग दिलाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन उसकी बात नहीं मानी गई। लंबे समय तक इंतजार करने और कोई समाधान न निकलने पर उसने शनिवार रात अपने ही ट्रक की डाला बॉडी में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    इस घटना के बाद आमगांव सवेरिया खदान प्रबंधन और एसईसीएल अधिकारियों पर कई सवाल उठ रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही  पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों और ट्रक ड्राइवरों के बीच इस घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। सभी की नजरें अब पुलिस जांच और एसईसीएल के अधिकारियों की भूमिका पर टिकी हैं।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts