Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

LPG संकट से जूझ रहा MP टूरिज्म होटल!सतना में लकड़ी के चूल्हे पर बन रहा खाना, मैनेजमेंट ने कहा- सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति नहीं

सतना जिले में व्यावसायिक LPG गैस सिलेंडरों की कमी का असर अब होटल कारोबार पर साफ नजर आने लगा है।
सतना में लकड़ी के चूल्हे पर बन रहा खाना, मैनेजमेंट ने कहा- सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति नहीं
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सतना जिले में व्यावसायिक LPG गैस सिलेंडरों की कमी का असर अब होटल कारोबार पर साफ नजर आने लगा है। गैस सप्लाई में अनियमितता के चलते कई होटल संचालक पारंपरिक तरीकों से खाना बनाने को मजबूर हो गए हैं।

    आधुनिक किचन के बावजूद पारंपरिक तरीका

    गैस की कमी के कारण आधुनिक किचन होने के बावजूद होटलों में अब लकड़ी के चूल्हों का सहारा लिया जा रहा है। इससे न सिर्फ काम की रफ्तार धीमी हो गई है बल्कि मेहनत और लागत दोनों बढ़ गई हैं।

    /img/116/1774707491679

    ये भी पढ़ें: MP में TET विवाद गहराया! शिक्षकों ने खोला मोर्चा, 29 मार्च को रणनीति बैठक; 1.5 लाख शिक्षक प्रभावित

    होटल भरहुत भी संकट से अछूता नहीं, निजी होटल कर रहे वैकल्पिक इंतजाम

    मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग के तहत संचालित होटल भरहुत भी इस समस्या से जूझ रहा है।जानकारी के अनुसार यहां 11 मार्च से व्यावसायिक LPG सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं हो पाई है। ऐसे में होटल में आने वाले मेहमानों के लिए खाना अब लकड़ी के चूल्हे पर तैयार किया जा रहा है जिससे समय ज्यादा लग रहा है और संचालन में दिक्कतें बढ़ गई हैं। जहां निजी होटल किसी तरह वैकल्पिक व्यवस्था कर काम चला रहे हैं वहीं सरकारी नियमों के कारण होटल भरहुत के पास विकल्प सीमित हैं इससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। होटल प्रबंधन के अनुसार गैस की कमी के चलते कामकाज प्रभावित हो रहा है और लागत बढ़ रही है जिससे मैनेजमेंट में भी परेशानी आ रही है।

    ये भी पढ़ें: Fuel Supply: भारत में 60 दिन का तेल भंडार, सरकार ने कहा- देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं

    मैनेजमेंट ने कहा- सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति नहीं

    होटल भरहुत के असिस्टेंट मैनेजर सलिल सिंह के मुताबिक व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पिछले कई दिनों से लकड़ी के चूल्हे का उपयोग करना पड़ रहा है जिससे कामकाज और लागत दोनों प्रभावित हो रहे हैं। गैस की यह किल्लत कब तक दूर होगी इस पर अभी स्पष्ट स्थिति नहीं है लेकिन अगर जल्द सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो होटल कारोबार पर इसका असर और गहरा सकता है।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts