Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सतना:गुफा के अंदर मिला 5 साल के तेंदुए का शव, करंट से शिकार की आशंका

सतना में गुफा के अंदर मृत तेंदुआ पाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि तेंदुए का शिकार करंट लगाकर किया गया, फिलहाल वन विभाग इस पूरे मामले की जांच कर रहा है।
Follow on Google News
गुफा के अंदर मिला 5 साल के तेंदुए का शव, करंट से शिकार की आशंका

सतना जिले के नागौद वन परिक्षेत्र में एक वयस्क नर तेंदुआ मृत अवस्था में मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। तेंदुए का शव श्यामनगर बीट के कक्ष क्रमांक पी-290 स्थित एक गुफा के अंदर मिला। वन विभाग के मुताबिक मृत तेंदुआ करीब 5 साल का पूर्ण वयस्क नर था और उसका शव लगभग तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। शुरुआती जांच में करंट लगाकर शिकार किए जाने की आशंका जताई गई है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

मामले की जानकारी मिलते ही नागौद के प्रभारी वन परिक्षेत्राधिकारी नीतेश गंगेले, वनरक्षक रंजना सिंह परिहार और अन्य वनकर्मी मौके पर पहुंचे। टीम ने डॉग स्क्वॉड की मदद से आसपास के इलाके में सघन सर्चिंग अभियान चलाया। हालांकि काफी तलाश के बाद भी कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका।

शव की हालत खराब, बाल तक झड़ चुके थे

वन अधिकारियों के अनुसार तेंदुए का शव काफी सड़ चुका था। शरीर से बाल झड़ गए थे लेकिन उसके नाखून और दांत सुरक्षित पाए गए। इसके बाद वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर नागौद वन परिक्षेत्र परिसर पहुंचाया।

ये भी पढ़ें: ट्विशा सुसाइड केस में बड़ा एक्शन: पति समर्थ और रिटायर्ड जज सास गिरीबाला सिंह पर FIR दर्ज

डॉक्टरों की मौजूदगी में हुआ पोस्टमार्टम

नागौद परिक्षेत्र परिसर में पशु चिकित्सा अधिकारी और पन्ना टाइगर रिजर्व के वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारियों की मौजूदगी में तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में वन्यप्राणी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: गोरखपुर: 'अब और नहीं सह सकता', पत्नी के अत्याचार से टूटा इंजीनियर; आखिरी वीडियो बनाकर फांसी लगाई

करंट से शिकार की आशंका पर जांच तेज

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका सामने आई है कि तेंदुए का शिकार करंट लगाकर किया गया हो सकता है। अब विभाग आसपास के गांवों में संदिग्ध गतिविधियों और संभावित आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रहा है। वन विभाग ने कहा है कि मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts