भोपाल। साड़ी स्त्री का कलरफुल आयोजन टर्क्वाइज में आयोजित किया गया जिसमें लेडीज पेस्टल कलर की साड़ियों में अपने अलग-अलग अंदाज में पहुंची। यह इवेंट इसलिए भी खास था क्योंकि यह साड़ी स्पीक ग्रुप साड़ी लवर्स का ऐसा संगठन है जो कि साड़ियों को सिर्फ उत्सव का परिधान नहीं बल्कि ऑफिस वियर और कार्पोरेट वियर के रूप में पहने जाने तक सेलिब्रेट करता है। इस दौरान लेडीज ने रैंप वॉक करके अपने-अपने स्टाइल को पेश किया। कोई साड़ी के साथ साइड हैट तो कोई फैसिनेटर पहनकर पहुंचा। हाथों में नेट ग्लव्स और जापानी स्टाइल के बैंबू छाते हाथों में नजर आए।
साड़ी स्त्री सौंदर्य, आत्मविश्वास और फैशन के अनूठे मेल का गवाह बना। इस रंगारंग इवेंट में साड़ी लवर्स पेस्टल शेड्स की खूबसूरत साड़ियों में सजी-धजी नजर आईं। हर किसी का अंदाज अलग था, किसी ने मिनिमल एलिगेंस चुना तो किसी ने एक्सपेरिमेंटल स्टाइल से सबका ध्यान खींचा। इस मौके पर डॉ. अनुपमा शर्मा, अपर्णा व्यास, आईपीएस मोनिका शुक्ला, ब्यूटी पेजेंट विनर अपेक्षा डबराल सहित ई फील्ड की महिलाएं नजर आईं।

यह आयोजन इसलिए भी खास रहा क्योंकि ग्रुप साड़ी को सिर्फ पारंपरिक या उत्सव का परिधान मानने के बजाय उसे ऑफिस और कॉर्पोरेट वियर के रूप में भी प्रमोट करता है। इसी सोच के साथ महिलाओं ने अपने लुक्स को इस तरह स्टाइल किया, जो प्रोफेशनल और फैशनेबल दोनों का बेहतरीन संतुलन पेश कर रहे थे।
रश्मि गोल्या, आयोजक

इवेंट का मुख्य आकर्षण रैंप वॉक रहा, जहां प्रतिभागियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने-अपने स्टाइल को प्रस्तुत किया। किसी ने साड़ी के साथ साइड हैट कैरी की, तो कोई आकर्षक फैसिनेटर पहनकर पहुंचा। हाथों में नेट ग्लव्स और जापानी स्टाइल के बैंबू छाते जैसे एक्सेसरीज ने लुक को और भी यूनिक बना दिया।
पद्मा चौहान, साड़ी लवर

इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि साड़ी केवल एक परिधान नहीं, बल्कि एक स्टेटमेंट है, जो हर मौके पर, हर भूमिका में खुद को नए अंदाज में पेश कर सकती है। पारंपरिकता और मॉडर्निटी का यह खूबसूरत संगम महिलाओं के आत्मविश्वास और स्टाइल सेंस को बखूबी दर्शाता नजर आया।
संगीता हरवानी, साड़ी लवर


