इंदौर के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में बड़ा हादसा सामने आया है। जहां रामकी एनवायरो कंपनी में भीषण विस्फोट से 4 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भोपाल गैस त्रासदी से जुड़े कचरे के निपटान के दौरान हादसा हुआ। मौके पर राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। विस्फोट के कारणों की जांच शुरू, खतरनाक कचरे के प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं।