Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सरदार पटेल की 150वीं जयंती :PM मोदी का विपक्ष पर तीखा वार, बोले- जो अंग्रेज न कर पाए, वो कांग्रेस ने किया

PM मोदी का विपक्ष पर तीखा वार, बोले- जो अंग्रेज न कर पाए, वो कांग्रेस ने किया
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    वडोदरा। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर PM मोदी शुक्रवार को गुजरात के नर्मदा जिले स्थित एकता नगर पहुंचे। यहां उन्होंने सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा (स्टेच्यू ऑफ यूनिटी) पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके साथ ही राष्ट्रीय एकता दिवस परेड की सलामी ली। परेड में केंद्रीय सशस्त्र बलों की 16 टुकड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसका नेतृत्व महिला अफसरों ने किया।

    PM मोदी बोले- दशकों तक जलता रहा देश

    प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, सरदार पटेल देश की सभी रियासतों को एक सूत्र में पिरोना चाहते थे, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने कश्मीर को भारत में पूरी तरह शामिल नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि, कश्मीर को अलग संविधान और झंडे से बांट दिया गया। कांग्रेस की गलती की आग में देश दशकों तक जलता रहा। अगर कांग्रेस ने वह पाप नहीं किया होता, तो आज भारत की तस्वीर अलग होती।

    PM मोदी ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

    Twitter Post

    जो अंग्रेज नहीं कर पाए कांग्रेस ने किया

    मोदी ने कांग्रेस पर तीखा वार करते हुए कहा कि, कांग्रेस को अंग्रेजों से न केवल सत्ता बल्कि गुलाम मानसिकता की विरासत भी मिली। उन्होंने कहा कि, 1905 में बंगाल विभाजन के समय वंदे मातरम् राष्ट्र की एकता की आवाज बना, लेकिन जो काम अंग्रेज नहीं कर पाए वो कांग्रेस ने कर दिखाया। कांग्रेस ने वंदे मातरम् के एक हिस्से को धार्मिक आधार पर हटा दिया। यही भारत के विभाजन की नींव बनी।

    घुसपैठ और जनसांख्यिकीय बदलाव पर गंभीर चिंता

    प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में देश की आंतरिक सुरक्षा और घुसपैठ पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि, दशकों से विदेशी घुसपैठिए देश की जनसांख्यिकीय संतुलन को बिगाड़ रहे हैं, लेकिन पिछली सरकारों ने वोट बैंक की राजनीति के लिए इस मुद्दे पर आंखें मूंद लीं। अब देश इस चुनौती का डटकर सामना कर रहा है। जो लोग घुसपैठियों के अधिकारों के लिए राजनीति कर रहे हैं, वे राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं।

    Twitter Post

    मोदी ने कहा कि 2014 से पहले देश के करीब 125 जिले माओवादी आतंक की चपेट में थे, लेकिन अब यह संख्या घटकर 11 रह गई है। उन्होंने कहा कि, जब तक देश नक्सलवाद, माओवाद और आतंकवाद से मुक्त नहीं हो जाता, हम चैन से नहीं बैठेंगे।

    मोदी का संदेश- इतिहास लिखना नहीं, रचना जरूरी है

    प्रधानमंत्री ने कहा कि, सरदार पटेल का जीवन देश की एकता का प्रतीक है। पटेल इतिहास लिखने में नहीं, इतिहास रचने में विश्वास रखते थे। उन्होंने जो फैसले लिए, उन्होंने भारत को एक सूत्र में बांध दिया।

    Twitter Post

    राष्ट्रीय एकता परेड

    राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का नेतृत्व गुजरात कैडर की IPS अधिकारी सिमरन भारद्वाज ने किया। परेड में BSF, CRPF, CISF, ITBP सहित 16 टुकड़ियों ने भाग लिया। गणतंत्र दिवस की तर्ज पर 10 राज्यों की झांकियां निकाली गईं। जिनमें जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, अंडमान, मणिपुर और उत्तराखंड शामिल रहे।

    वायुसेना की सूर्यकिरण टीम ने शानदार फ्लाईपास्ट किया, जबकि BSF का डॉग शो, CRPF की महिला राइफल ड्रिल और असम पुलिस का मोटरसाइकिल स्टंट शो आकर्षण का केंद्र बने।

    15 दिन चलेगा भारत पर्व

    एकता नगर में 1 से 15 नवंबर तक भारत पर्व 2025 का आयोजन होगा। इस दौरान देशभर के राज्यों की सांस्कृतिक झलकियां, लोकनृत्य, संगीत और पारंपरिक कला प्रदर्शित की जाएंगी। हर शाम डैम व्यू पॉइंट-1 पर दो राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी, जिससे ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को बढ़ावा मिलेगा।

    राष्ट्रपति और राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी और कहा कि, उन्होंने अटूट संकल्प और साहस से भारत को एकजुट किया।

    Twitter Post

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी की पहल से देशभर में एकता की भावना मजबूत हुई है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष देश के 600 से अधिक स्थानों पर ‘Run for Unity’ का आयोजन किया गया है।

    Twitter Post

     

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts