PlayBreaking News

ताजा खबरMonsoon Session: संसद के आखिरी दिन हंगामा, विपक्ष पर बरसे चिराग पासवान, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

Follow on Google News
संसद के आखिरी दिन हंगामा, विपक्ष पर बरसे चिराग पासवान, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन विपक्ष ने सरकार को घेरने की पूरी कोशिश की। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों पर लगे गंभीर आपराधिक मामलों में उन्हें हटाने से जुड़े विधेयक पर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। इसी मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विपक्ष को नसीहत दी और कहा कि लोकतंत्र में उनकी भूमिका सकारात्मक होनी चाहिए।

चिराग पासवान ने विपक्ष को ही नसीहत

पासवान ने कहा कि विपक्ष का इस तरह हंगामा करना बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अगर आपको गृहमंत्री अमित शाह की किसी बात पर आपत्ति है तो सदन में बहस कीजिए, ताकि देश भी आपकी बातें सुने। लेकिन आप सदन चलने नहीं दे रहे बिल फाड़कर मुंह पर फेंक रहे हैं ये गलत है और यही कांग्रेस व विपक्ष की पहचान बन गई है।

Twitter Post

राहुल गांधी पर साधा निशाना 

बिना नाम लिए राहुल गांधी पर भी चिराग पासवान ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता पहले भी अपनी ही सरकार के प्रधानमंत्री का बिल फाड़ चुके हैं, जो उनकी कार्यशैली को साफ दिखाता है। पासवान के मुताबिक, ऐसे कृत्य लोकतंत्र के लिए शर्मनाक और निंदनीय हैं।

People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts