PlayBreaking News

'तीन बार बुलाया, फिर भी नहीं आए...', राज्यसभा में संजय सिंह और किरेन रिजिजू के बीच हुई तीखी बहस

राज्यसभा में गुरुवार को सत्ता और विपक्ष के बीच जोरदार टकराव देखने को मिला। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि सदन का माहौल गर्म हो गया।
Follow on Google News
'तीन बार बुलाया, फिर भी नहीं आए...', राज्यसभा में संजय सिंह और किरेन रिजिजू के बीच हुई तीखी बहस
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    राज्यसभा में महिला आरक्षण मुद्दे को लेकर सत्ता और विपक्ष आमने-सामने आ गए। जहां सरकार संवाद और सहयोग की बात कर रही है, वहीं विपक्ष सरकार की नीयत पर सवाल उठा रहा है। इस टकराव ने साफ कर दिया कि आने वाले समय में यह मुद्दा और ज्यादा गरमाने वाला है।

    तीन बार बुलाया, फिर भी नहीं आए-रिजीजू 

    संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार संवाद चाहती है, लेकिन विपक्ष सहयोग नहीं कर रहा। उन्होंने बताया कि कई बार बैठक के लिए बुलाया गया, लेकिन अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिली। रिजिजू ने कहा कि सरकार विपक्ष को सम्मान देती है, जबकि पहले की सरकारों में ऐसा नहीं होता था। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वे हर मुद्दे को राजनीतिक रंग देने में लगे रहते हैं।

    ये भी पढ़ें: जयपुर में एक अनूठी शादी : भगवान श्रीकृष्ण बनेंगे दूल्हा, उनके साथ 7 फेरे लेंगी तमन्ना कंवर

    संजय सिंह ने किया पलटवार

    रिजिजू की बातों पर संजय सिंह ने तीखा जवाब देते हुए कहा कि सरकार खुद राजनीति कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर सरकार गंभीर होती तो महिला आरक्षण बिल इसी सत्र में लाया जाता। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार चुनाव को ध्यान में रखकर फैसले ले रही है, न कि जनता के हित में। उनकी इस टिप्पणी के बाद सदन में हंगामा और बढ़ गया।

    ये भी पढ़ें: विवादों में IPL एंकर साहिबा बाली ; पाकिस्तान की तारीफ और 'द कश्मीर फाइल्स' की आलोचना की थी, वीडियो वायरल

    '30 महीने तक सोई रही सरकार'

    इस मुद्दे पर अन्य विपक्षी नेताओं ने भी सरकार को घेरा। मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश और मनोज कुमार झा ने कहा कि सरकार ने लंबे समय तक इस पर कोई काम नहीं किया। और अब चुनाव के समय इस मुद्दे को उठा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण जैसे गंभीर विषय को भी राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts