संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की संपत्ति पर विवाद, करिश्मा कपूर के बच्चों ने वसीयत को बताया फर्जी

करिश्मा कपूर के बच्चों ने अपने पिता संजय कपूर की वसीयत को फर्जी बताते हुए, हाईकोर्ट का रुख किया है
Follow on Google News
संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की संपत्ति पर विवाद, करिश्मा कपूर के बच्चों ने वसीयत को बताया फर्जी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का 12 जून को निधन हो गया था। निधन के बाद उनकी करीब 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर कानूनी लड़ाई शुरू हो गई है। करिश्मा कपूर के बच्चों ने दावा किया है, कि उन्हें इस संपत्ति में से उनका हिस्सा नहीं मिल रहा है। साथ ही, संजय कपूर की संपत्ति को फर्जी कहा है। 

    वसीयत में बेटे का नाम गलत

    करिश्मा कपूर के बच्चों ने संपत्ति को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सोमवार को सुनवाई के दौरान उनके वकील ने कोर्ट में कहा कि संजय कपूर की वसीयत न सिर्फ संदिग्ध है, बल्कि उसमें जानबूझकर ऐसी बातें शामिल की गई हैं जिससे करिश्मा के बच्चों को संपत्ति से बाहर रखा जा सके। वकील के मुताबिक, वसीयत में बेटे का नाम और पता दोनों गलत दर्ज किए गए हैं, जिससे इसके असली होने पर सवाल उठते हैं।

    संपत्ति का पूरा ब्योरा नहीं हैं : वकील

    वकील महेश जेठमलानी ने कोर्ट में दलील देते हुए कहा कि यह वसीयत बेहद लापरवाही से तैयार की गई है। इसमें न तो संजय कपूर की संपत्ति का पूरा ब्योरा है, न ही गहनों, डिजिटल एसेट्स या क्रिप्टो निवेश की कोई सही जानकारी दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि वसीयत में जिनको कार्यपालक नियुक्त किया गया है, उन्हें इस बारे में कोई पूर्व सूचना तक नहीं दी गई थी।

    क्या है पूरा मामला? 

    बता दें, 12 जून को संजय कपूर का विदेश में पोलो खेलते समय निधन हो गया था। संजय के निधन के बाद उनकी मां ने दावा किया था कि प्रिया सचदेव ने अवैध तरीके से सारी संपत्ति पर कब्जा किया और उन्हें बेटे के बिजनेस से पूरी तरह बाहर कर दिया गया है। जिसके बाद करिश्मा कपूर के बच्चों ने संपत्ति में हिस्सा मांगा तो कोर्ट ने प्रिया सचदेव से वसीयत प्रस्तुत करने को कहा था। हालांकि, प्रिया ने इसे सार्वजनिक करने से इनकार करते हुए बंद लिफाफे में वसीयत कोर्ट में जमा कराई है।

    Priyanshi Soni
    By Priyanshi Soni
    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts