ऐसी लापरवाही...अजित पवार के बेटे ने वीएसआर वेंचर्स के मालिक का कॉकपिट में सोते हुए वीडियो शेयर किया

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे जय पवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीएसआर वेंचर्स के मालिक रोहित सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने वीडियो में दिखाया कि रोहित सिंह वीडियो में दिखाई दे रहे हैं।
Follow on Google News
अजित पवार के बेटे ने वीएसआर वेंचर्स के मालिक का कॉकपिट में सोते हुए वीडियो शेयर किया
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नेशनल डेस्क। महाराष्ट्र के दिवंगत पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे जय पवार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर नया विवाद खड़ा कर दिया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस भावुक वीडियो में विमानन कंपनी वीएसआर वेंचर्स के रोहित सिंह को विमान के उड़ान भरते समय पायलट की सीट पर सोते हुए दिखाया गया है। जय पवार ने इस दृश्य को गंभीर और चौंकाने वाला बताते हुए विमानन अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की और डीजीसीए से कड़ी जांच शुरू करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

    पिता के निधन के बाद उठाया बड़ा सवाल

    28 जनवरी को अजित पवार का निधन हो गया था। जय पवार उनके छोटे बेटे हैं। उन्होंने वीएसआर वेंचर्स के खिलाफ सुरक्षा में चूक साबित होने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से उन्होंने हाल ही में हुए विमान हादसे की जांच पर भी असंतोष जताया। जय पवार के बाद इस वीडियो को उनके बड़े भाई पार्थ पवार ने भी साझा किया, जिससे मामला और चर्चा में आ गया।

    विस्तार से तैयार नहीं की रिपोर्ट

    जय पवार ने लिखा, “मैंने एआईबी द्वारा जांच की गई प्रारंभिक रिपोर्ट पढ़ी है। यह देखकर मुझे गहरा अफसोस और पीड़ा हुई है कि यह रिपोर्ट पूरी तरह से और विस्तार से तैयार नहीं की गई है। महाराष्ट्र के लोगों के साथ-साथ इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों को न केवल औपचारिक जानकारी, बल्कि सच्चाई, पारदर्शिता और व्यापक जवाब पाने का अधिकार है।”

    DGCA से सख्त कार्रवाई की मांग

    जय पवार ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की कार्रवाई पर भी चिंता जताई और संकेत दिया कि समस्या कुछ विमानों तक सीमित नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों के आधार पर डीजीसीए ने वीएसआर वेंचर्स के कुछ विमानों को उड़ान भरने से रोक दिया है, हम इस संभावना से इनकार नहीं कर सकते कि इसी तरह की कमियां अन्य विमानों में भी मौजूद हो सकती हैं। उन्होंने इस पूरे मामले में व्यापक जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग दोहराई है।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts