PlayBreaking News

5 हफ्ते का ऐसा कमाल!संजय दत्त की बेटी का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर लोग हैरान!

संजय दत्त की लाड़ली बेटी त्रिशाला दत्त सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर कि जिससे देख लोगों का आंखें फटी की फटी रह गई। त्रिशाला ने अपना शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन शेयर किया है, जिसमें उनका फेस बिल्कुल चैंज नजर आ रहा है, कैप्शन में त्रिशाला ने लिखा कि चीनी छोड़ने से उनकी फेशियल ब्लोटिंग बिल्कुल चली गई है।
Follow on Google News
संजय दत्त की बेटी का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर लोग हैरान!
social media

एंटरटेनमेंट डेस्क। संजय दत्त की लाड़ली बेटी त्रिशाला दत्त सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर कि जिससे देख लोगों का आंखें फटी की फटी रह गई। त्रिशाला ने अपना शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन शेयर किया है, जिसमें उनका फेस बिल्कुल चैंज नजर आ रहा है, कैप्शन में त्रिशाला ने लिखा कि चीनी छोड़ने से उनकी फेशियल ब्लोटिंग बिल्कुल चली गई है।

कैसे हुआ त्रिशाला का ट्रांसफॉर्मेशन?

उन्होंने दो फोटो शेयर की हैं, जो बिफोर और आफ्टर वाली हैं, दोनों पर टाइम भी लिखा हुआ है, इन फोटो में में उनके चेहरे काफी अलग नजर आ रहे है, उन्होंने इस फोटो के कैप्शन पर लिखा- वाह, पहले मैं सोचती थी कि फेशियल ब्लोटिंग मेटाबोलिक कारण से होती है, बिना चीनी के 5 हफ्ते और मेरी इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार आ गया, मेरा ग्लाइकोजन स्टोरेज रेगुलेट हो गया और मेरी बॉडी ने जो पानी होल्ड किया हुआ था वो भी रिलीज कर दिया, अब कोई फेशियल पफीनेस नहीं है।

यह भी पढ़ें: Met Gala 2026: किसी का स्कल्टन लुक, किसी का डॉलर चश्मा, कंकाल से लेकर केबल अजीबोगरीब लुक्स देख दंग

/img/99/1777987453449

मां के बाद नाना-नानी के साथ बिताई जिंदगी

त्रिशाला दत्त साइकोथेरेपिस्ट हैं, और वो यूएस में रहती हैं, त्रिशाला दत्त संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं, 1996 में ऋचा शर्मा का ब्रेन ट्यूमर से निधन हो गया था। जिसके बाद त्रिशाला दत्त ने अपनी पूरी जिंदगी अपने नाना-नानी के साथ बिताई है। हालांकि संजय दत्त अक्सर अपनी बेटी से मिलने यूएस जाते रहते हैं।

यह भी पढ़ें: Met Gala 2026: अंबानी का ‘आम’ से लेकर करण जौहर के 'आर्ट' तक भारत का जलवा

शेयर की अपनी पर्सनल चॉइस

एक समय था जब त्रिशाला दत्त एक्टर बनना चाहती थीं, त्रिशाला ने एक पॉडकास्ट में बताया था, 'मैं बचपन में एक्टर बनना चाहती थी, मैं एक्टर इसीलिए नहीं बनना चाहती थी कि क्योंकि मुझे एक्टर बने को लेकर जुनून था, मैं सिर्फ अपने पापा के साथ रहना चाहती थी', हालांकि, ऐसा हो नहीं पाया। 

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts