Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पहले पति से चोरी-छिपे मिल रही थी पत्नी?दूसरे पति ने खोला राज, पंचायत ने करा दी दोबारा शादी

बिहार के समस्तीपुर में रिश्तों से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दूसरे पति के घर में महिला अपने पहले (EX) पति के साथ पकड़ी गई, जिसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई।
दूसरे पति ने खोला राज, पंचायत ने करा दी दोबारा शादी
बिहार के समस्तीपुर दूसरे पति के घर में महिला अपने पहले (EX) पति के साथ पकड़ी गई

बिहार के समस्तीपुर जिले से रिश्तों को लेकर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने दूसरे पति के घर में पहले पति के साथ मिली। गांव वालों ने दोनों को एक साथ देख लिया, जिसके बाद पूरे गांव में हंगामा मच गया। मामला इतना बढ़ गया कि देर रात पंचायत बुलाई गई। कई घंटों तक चली पंचायत के बाद ऐसा फैसला लिया गया, जिसकी पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। पंचायत की मौजूदगी में महिला की दोबारा उसके पहले पति के साथ शादी कराई गई। इसके बाद दोनों को साथ विदा कर दिया गया। हालांकि, इस मामले को लेकर पुलिस की ओर से किसी कानूनी कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के सिंघिया खुर्द गांव का है। जानकारी के अनुसार, खगड़िया जिले की रहने वाली अनुराधा कुमारी ने करीब 10 साल पहले अपनी पसंद से पन्ना लाल यादव से शादी की थी। दोनों की शादी प्रेम विवाह थी और शुरुआती समय में उनका वैवाहिक जीवन सामान्य बताया जाता है।

समय बीतने के साथ दोनों के रिश्तों में दूरी आने लगी। इसके बाद करीब छह महीने पहले अनुराधा की मुलाकात सिंघिया खुर्द गांव के रहने वाले मनोहर कुमार से हुई। बताया जाता है कि दोनों एक-दूसरे के करीब आए और बाद में शादी कर ली। मनोहर पहले से शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता भी है। शादी के बाद अनुराधा मनोहर के साथ उसके घर में रहने लगी।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: बलौदाबाजार में कारोबारी के ठिकानों पर ED-IT की संयुक्त रेड, रातभर चली दस्तावेजों की जांच

दूसरे पति को होने लगा शक

कुछ समय बाद मनोहर को अपनी पत्नी की गतिविधियों पर शक होने लगा। उसे महसूस हुआ कि अनुराधा किसी से लगातार बात करती है और कई बातें उससे छिपा रही है। इसी वजह से उसने पत्नी के मोबाइल नंबर को अपने मोबाइल से जोड़ लिया। इसके जरिए वह उसकी कॉल और अन्य गतिविधियों पर नजर रखने लगा।

मोबाइल ट्रैकिंग से सामने आया सच

मनोहर का दावा है कि मोबाइल की जानकारी से उसे पता चला कि अनुराधा अब भी अपने पहले पति पन्ना लाल के संपर्क में है। दोनों के बीच लगातार बातचीत हो रही थी। इस बीच गांव के कुछ लोगों ने भी अनुराधा और पन्ना लाल को कई बार एक साथ देखा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी मनोहर को दी। इसके बाद उसका शक और गहरा हो गया।

पहले पति को घर में बुलाया

बताया जा रहा है कि शनिवार रात अनुराधा ने अपने पहले पति को दूसरे पति के घर बुलाया। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों को इसकी भनक लग गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को एक साथ देख लिया। इसके बाद वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और काफी हंगामा हुआ। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया। इसके बाद गांव वालों ने दोनों के साथ मारपीट भी की। हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

गांव में बुलाई गई पंचायत

घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। विवाद बढ़ता देख गांव के बुजुर्गों और स्थानीय लोगों ने पंचायत बुलाने का फैसला किया। रात में ही पंचायत बैठी, जिसमें दोनों पति, महिला और उनके परिवार के लोग मौजूद रहे। कई घंटों तक सभी पक्षों की बातें सुनी गईं।

पंचायत ने सुनाया अनोखा फैसला

लंबी चर्चा के बाद पंचायत ने फैसला सुनाया कि अनुराधा को उसके पहले पति पन्ना लाल के साथ भेजा जाए। बताया जाता है कि पंचायत के निर्णय के बाद महिला की दोबारा पहले पति के साथ शादी जैसी रस्में कराई गईं। इसके बाद अनुराधा अपने पहले पति के साथ वहां से चली गई। गांव में मौजूद लोगों के अनुसार, दूसरे पति मनोहर और उसके परिवार ने पंचायत के फैसले का विरोध नहीं किया।

यह भी पढ़ें: IMD Weather Update: दिल्ली से ओडिशा तक 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बदलेगा मौसम

दूसरे पति ने क्या कहा?

मनोहर कुमार का कहना है कि शादी के बाद से ही उसे पत्नी के व्यवहार पर शक था। उसके मुताबिक, मोबाइल चैट और कॉल की जानकारी से उसे पता चला कि अनुराधा लगातार अपने पहले पति के संपर्क में थी। उसने कई बार इस मामले को समझदारी से सुलझाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति नहीं बदली।

गांव में चर्चा का विषय बना मामला

यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। पंचायत के इस फैसले को लेकर लोगों की अलग-अलग राय है। 

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts