Salman Khan :सलमान का नया धमाका, दिल राजू-वामशी के साथ फिल्म की आधिकारिक अनाउंसमेंट हुई

सलमान खान ने अपनी अगली फिल्म को लेकर बड़ा ऐलान किया है। वह निर्देशक वामशी पेडिपल्ली और निर्माता दिल राजू के साथ नई फिल्म में नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग अप्रैल से शुरू होगी। इस फिल्म से वामशी का बॉलीवुड डेब्यू होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में सलमान खान अब तक के सबसे अलग और नए अवतार में दिखाई देंगे।
सलमान का नया धमाका, दिल राजू-वामशी के साथ फिल्म की आधिकारिक अनाउंसमेंट हुई
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सलमान खान ने अपनी अगली फिल्म को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक ऐलान करते हुए बताया कि वह जल्द ही निर्माता दिल राजू और निर्देशक वामशी पेडिपल्ली के साथ एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने जा रहे हैं।

    अप्रैल से शुरू होगी शूटिंग

    सलमान ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “दिल, दिमाग और जिगर से… इस अप्रैल से निर्देशक वामशी और निर्माता दिल राजू के साथ।” इस ऐलान के साथ उन्होंने साफ कर दिया कि फिल्म की शूटिंग इसी साल अप्रैल से शुरू हो जाएगी।

    वामशी का बॉलीवुड डेब्यू

    वामशी पेडिपल्ली, जो महर्षि और वारिसु जैसी हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, इस प्रोजेक्ट के जरिए बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। खास बात यह है कि वह अपनी पहली हिंदी फिल्म में ही सलमान खान को निर्देशित करेंगे।

    सलमान का दिखेगा नया अवतार

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में सलमान खान अब तक के सबसे अलग और अनोखे अवतार में नजर आएंगे। फिल्म की स्क्रिप्ट और उसका ग्रैंड स्केल इतना प्रभावशाली है कि अभिनेता ने इसे सुनते ही तुरंत हरी झंडी दे दी।

    Twitter Post

    दिल राजू का बड़ा प्रोडक्शन

    फिल्म का निर्माण श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले किया जाएगा, जो साउथ सिनेमा में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाना जाता है।

    ये भी पढ़ें: Dahaad Season 2 : जयपुर के शाहपुरा में ‘दहाड़-2’ की शूटिंग, सीरीज में दिखेगा सोनाक्षी का एक्शन अवतार

    'मातृभूमि' को लेकर भी चर्चा में सलमान

    वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान इन दिनों अपनी फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं, जिसे पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ के नाम से जाना जा रहा था। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वह पहली बार चित्रांगदा सिंह के साथ नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज हो सकती है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts