टी 20 वर्ल्ड कप सुपर-8 :SA का स्कोर 20 ओवर में 187/7, सबसे महंगे साबित हुए शिवम दुबे, 2 ओवर में 32 रन दिए

Follow on Google News
SA का स्कोर 20 ओवर में 187/7, सबसे महंगे साबित हुए शिवम दुबे, 2 ओवर में 32 रन दिए

स्पोर्ट्स डेस्क। टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का तीसरा मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने पहले बैटिंग का फैसला किया। अफ्रीकी टीम ने 12 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 111 रन बना लिए थे। क्रीज पर डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर मौजूद हैं और दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी थी। हालांकि डेवाल्ड ब्रेविस को शिवम दुबे ने आउट किया। 

20 ओवर में साउथ अफ्रीका 7 विकेट पर 187 रन बनाए

20 ओवर समाप्त होने के बाद साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट पर कुल 187 रन बनाए। भारत को यह मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 188 रन बनाने होंगे। भारतीय गेंदबाजों में शिवम दुबे सबसे महंगे साबित हुए। उनके 2 ओवर में 32 रन गए, जबकि एक विकेट लिया। 

16वें ओवर में आउट हुए मिलर 

16वां ओवर करने आए वरुण चक्रवर्ती ने डेविड मिलर को कैच आउट कराया। मिलर ने 35 बॉल पर 63 रन बनाए। 

15 ओवर में अफ्रीका का स्कोर 144 रन

15 ओवर खत्म होने के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 144 रन हुआ। 

पावरप्ले में दिखा बुमराह का दबदबा 

पावरप्ले के दौरान भारत को शुरुआती सफलताएं मिलीं। रियान रिकेल्टन 7 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर शिवम दुबे को कैच थमा बैठे। बुमराह ने ही क्विंटन डी कॉक (6 रन) को बोल्ड किया। वहीं, अर्शदीप सिंह ने कप्तान ऐडन मार्करम को 4 रन पर आउट किया, जो मार्करम के खिलाफ उनका सातवां विकेट है।

प्लेइंग इलेवन-

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कार्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts