PlayBreaking News

NEET पेपर लीक में बड़ा धमाका !NTA का रिजर्व सेट भी हुआ था आउट, 'गेस पेपर' में मिले सारे सवाल

NEET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। CBI जांच में पता चला कि NTA के दोनों पेपर सेट पहले ही लीक हो चुके थे। रिजर्व सेट के सवाल भी 'गेस पेपर' से हूबहू मिले हैं। जांच में प्रोफेसर और टीचर समेत कई नाम सामने आए हैं। पढ़ें पूरी खबर।
Follow on Google News
NTA का रिजर्व सेट भी हुआ था आउट, 'गेस पेपर' में मिले सारे सवाल
NTA के दोनों सेट हुए थे लीक

NEET पेपर लीक मामले में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा सामने आया है। सीबीआई जांच में पता चला है कि सिर्फ वही पेपर लीक नहीं हुआ था, जो परीक्षा में इस्तेमाल किया गया, बल्कि NTA का रिजर्व सेट भी पहले से बाहर पहुंच चुका था। जांच में सामने आया कि दोनों सेट के सवाल एक कथित 'गेस पेपर' में मौजूद थे और कई सवाल हूबहू मैच कर गए। इस खुलासे के बाद पूरे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है। अब सवाल उठ रहे हैं कि जब NTA का बैकअप पेपर भी सुरक्षित नहीं था, तो परीक्षा प्रणाली में सेंध कितनी गहरी थी। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह कोई छोटा नेटवर्क नहीं बल्कि संगठित तरीके से चलाया गया बड़ा रैकेट हो सकता है।

CBI जांच में सामने आया बड़ा सच

सीबीआई की जांच में पता चला कि NTA हर साल NEET UG परीक्षा के लिए दो सेट तैयार करती है। इनमें एक सेट मुख्य परीक्षा के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जबकि दूसरा सेट रिजर्व में रखा जाता है। यह रिजर्व पेपर किसी आपात स्थिति या तकनीकी गड़बड़ी की स्थिति में इस्तेमाल किया जाता है। सबसे अहम बात यह होती है कि परीक्षा से पहले यह जानकारी बेहद सीमित लोगों तक रहती है कि आखिर कौन सा सेट परीक्षा में इस्तेमाल होगा। लेकिन जांच में सामने आया कि दोनों सेट पहले ही लीक हो चुके थे। सीबीआई ने जब रिजर्व सेट के सवालों की तुलना कथित 'गेस पेपर' से की, तो कई सवाल पूरी तरह मेल खाते पाए गए। 

'गेस पेपर' में मिले दोनों सेट के सवाल

जांच में सामने आया कि कथित गेस पेपर में बायोलॉजी और केमिस्ट्री के कई सवाल ऐसे थे, जो NTA के दोनों सेट्स में मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक बायोलॉजी के 180 और केमिस्ट्री के 90 सवालों में बड़ी संख्या में सवाल मैच हुए हैं। बताया जा रहा है कि जो पेपर 3 मई को परीक्षा में इस्तेमाल हुआ था और जो रिजर्व में रखा गया था, दोनों के सवाल गेस पेपर में पहले से मौजूद थे। यही वजह है कि अब इस पूरे मामले को बहुत बड़े स्तर की लीक माना जा रहा है। जांच एजेंसियों का कहना है कि यह महज अनुमान वाला गेस पेपर नहीं था, बल्कि असली सवालों तक पहुंच रखने वाले लोगों ने इसे तैयार किया था।

जांच में सामने आए कई बड़े नाम

सीबीआई जांच में असिस्टेंट प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी, सीनियर टीचर मनीषा गुरुनाथ मांधरे और मनीषा वाघमारे के नाम सामने आए हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक इन लोगों की पहुंच सीधे NEET के सवालों तक थी। बताया जा रहा है कि पीवी कुलकर्णी केमिस्ट्री विषय से जुड़े थे, जबकि मनीषा मांधरे बॉटनी और जूलॉजी के सवालों के अनुवाद में एक्सपर्ट थीं। इसी वजह से उन्हें प्रश्नपत्र से जुड़ी संवेदनशील जानकारी तक पहुंच मिली हुई थी। सीबीआई का आरोप है कि इसी पहुंच का फायदा उठाकर सवाल बाहर निकाले गए और बाद में उन्हें 'गेस पेपर' का नाम देकर बेचा गया।

Breaking News

हाथ से लिखवाए गए थे सवाल

जांच में यह भी सामने आया है कि लीक किए गए सवालों को सीधे डिजिटल रूप में शेयर करने के बजाय हाथ से लिखवाया गया था। ऐसा इसलिए किया गया ताकि जांच एजेंसियों से बचा जा सके और डिजिटल सबूत कम रहें। सीबीआई को शक है कि यह पूरा नेटवर्क काफी समय से सक्रिय था और अलग-अलग राज्यों में लाखों रुपये लेकर छात्रों तक पेपर पहुंचाया गया। मनीषा वाघमारे पर आरोप है कि उन्होंने एजेंट की भूमिका निभाई और कई छात्रों तक यह कथित गेस पेपर पहुंचाया।

फिजिक्स के सवाल भी लीक होने के मिले संकेत

जांच के दौरान सीबीआई को फिजिक्स के कुछ सवाल लीक होने के संकेत भी मिले हैं। हालांकि अभी इसकी पूरी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एजेंसी इस एंगल पर भी जांच कर रही है। अगर यह साबित होता है कि फिजिक्स के सवाल भी लीक हुए थे, तो मामला और बड़ा हो सकता है। फिलहाल एजेंसियां डिजिटल रिकॉर्ड, कॉल डिटेल और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: बॉटनी टीचर से ‘पेपर माफिया’ तक… NEET केस में CBI ने खोले बड़े राज, कोर्ट ने आरोपी मनीषा मंधारे को 14 दिन की कस्टडी में भेजा

मनीषा मांधरे को भेजा गया CBI कस्टडी

पेपर लीक मामले की कथित मास्टरमाइंड मनीषा गुरुनाथ मांधरे को कोर्ट ने 14 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेज दिया है। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान कई और अहम नाम सामने आ सकते हैं। सीबीआई अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल थे और पेपर आखिर किन-किन राज्यों तक पहुंचाया गया।

NEET री-एग्जाम की तारीख भी जारी

इधर NTA ने NEET री-एग्जाम की तारीख भी घोषित कर दी है। दोबारा परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड 14 जून को जारी किए जाएंगे। 

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts