PlayBreaking News

VIDEO : 65 यूक्रेनी कैदियों को ले जा रहा रूसी प्लेन क्रैश, सभी की मौत

Follow on Google News
VIDEO : 65 यूक्रेनी कैदियों को ले जा रहा रूसी प्लेन क्रैश, सभी की मौत
मॉस्को। रूस से बड़ी खबर सामने आई है। 65 यूक्रेनी कैदियों को ले जा रहा रूसी प्लेन क्रैश हो गया है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, एक रूसी इल्यूशिन आईएल-76 सैन्य परिवहन विमान बुधवार को रूस के बेलगोरोड क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि प्लेन में सवार सभी कैदियों की मौत हो गई है।

65 यूक्रेनी कैदियों को ले जा रहा था विमान

रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा- विमान पर 65 पकड़े गए यूक्रेनी सेना के सैनिक थे, जिन्हें बेलगोरोड क्षेत्र में ले जाया जा रहा था। इसमें छह चालक दल के सदस्य और तीन एस्कॉर्ट थे। जानकारी के मुताबिक, आईएल-76 सैन्य परिवहन विमान को सैनिकों, कार्गो और सैन्य उपकरणों को ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें आमतौर पर पांच लोगों का दल होता है और यह 90 यात्रियों तक को ले जा सकता है।

घटना के कारणों की हो रही जांच

विमान स्थानीय समयानुसानर सुबह करीब 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका कि दुर्घटना का कारण क्या था ? रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं और एक विशेष सैन्य आयोग दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हुआ है।

हादसे के बाद प्लेन में लगी आग

हादसे के बाद रूसी सैन्य विमान में आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह विमान यूक्रेन के कैदियों की अदला-बदली करने जा रहा था। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच पिछले कई महीनों से युद्ध जारी है। ऐसे में समय-समय पर दोनों देश एक-दूसरे के कैदियों की अदला-बदली भी करते हैं। ये भी पढ़ें- US Strikes : अमेरिका ने इराक पर मिसाइल और ड्रोन हमला किया, ईरान समर्थित मिलिशिया के तीन ठिकाने तबाह
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts