Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

RRR का नाटू-नाटू ऑस्कर के लिए नॉमिनेट, बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी में मिलेगा अवॉर्ड

RRR का नाटू-नाटू ऑस्कर के लिए नॉमिनेट, बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी में मिलेगा अवॉर्ड
लॉस एंजिलिस। एस एस राजामौली की फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू को ऑस्कर के नॉमिनेट किया गया है। यह बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी में नॉमिनेट हुआ है। इस गाने के ऑस्कर में नॉमिनेट होने के बाद फिल्म ने इतिहास रच दिया है। भारत की ऑल दैट ब्रीद्स, बेस्ट डॉक्यूमेंट्री और द एलिफैंट विस्पर्स बेस्ट डॉक्यूमेंट्री के लिए नॉमिनेट हुई हैं। फिल्म RRR की आधिकारिक वेबसाइट के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया- ‘हमने इतिहास रचा है। यह शेयर करते हुए गर्व और खुशी हो रही है कि नाटू - नाटू को 95वें एकेडमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल सॉन्ग के लिए नॉमिनेट किया गया है। एम एम कीरावनी द्वारा रचित और काल भैरव व राहुल सिप्लिगुंज द्वारा लिखे गए नाटू नाटू के लिए यह तीसरी बड़ी अंतरराष्ट्रीय मान्यता है।

इसी महीने में तीसरी उपलब्धि

कीरावनी ने इस महीने की शुरुआत में गाने के लिए गोल्डन ग्लोब के साथ-साथ क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड जीता था। फिल्म ने एक और क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड-सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी का खिताब जीता। डैनी बॉयल द्वारा निर्देशित 2008 की ब्रिटिश फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर' का ‘जय हो', सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल स्कोर और ओरिजिनल सॉन्ग श्रेणियों में एकेडमी अवॉर्ड जीतने वाला पहला हिंदी सॉन्ग था। इसका संगीत ए आर रहमान ने तैयार किया था, जबकि इसे लिखा गुलजार ने था। हॉलीवुड एक्टर रिज अहमद और एक्ट्रेस एलिसन विलियम्स ने यहां 95वें एकेडमी पुरस्कारों की 23 श्रेणियों के लिए नामांकन की घोषणा की। ऑस्कर के विजेताओं की घोषणा 12 मार्च को होगी।

5 दिनों तक चली थी वोटिंग

ऑस्कर के लिए कुल 301 फीचर फिल्मों की लिस्ट 9 जनवरी को रिलीज हुई थी। 12 से 17 जनवरी तक इन सभी के नॉमिनेशन के लिए वोटिंग चली। इसके बाद आज 24 जनवरी 2023 को यह लिस्ट सामने आ गई। 12 मार्च 2023 को 95वां ऑस्कर समारोह होगा। इसमें फिल्म को अवॉर्ड दिया जाएगा।

बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही

फिल्म RRR बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। फिल्म क्रिटिक्स ने भी इसकी खुलकर तारीफ की। इसने पूरी दुनिया में 1,200 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट लीड रोल में थे। अमेरिका और जापान भी में फिल्म काफी पसंद की गई। यह भी पढ़ें Critics Choice Awards 2023: गोल्डन ग्लोब के बाद RRR ने फिर लहराया परचम, बनी बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts