Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Critics Choice Awards 2023: गोल्डन ग्लोब के बाद RRR ने फिर लहराया परचम, बनी बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म

Critics Choice Awards 2023: गोल्डन ग्लोब के बाद RRR ने फिर लहराया परचम, बनी बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क। दिग्गज फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म RRR का दुनियाभर में डंका बज रहा है। राम चरण-जूनियर एनटीआर द्वारा अभिनीत फिल्म 'आरआरआर' ने फिर भारत का झंडा बुलंद किया है। गोल्डन ग्लोब जीतने के बाद राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड जीता है। इसके अलावा 'नाटू नाटू' गाने के लिए ‘बेस्ट सॉन्ग’ का भी क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स जीता है।

ट्विटर हैंडल पर दी गई जानकारी

क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी साझा की गई है। 28वें क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्विट में लिखा गया है, "@RRRMovie की कास्ट और क्रू को बधाई – बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए #criticschoice अवार्ड के विजेता। #CriticsChoiceAwards" जूनियर एनटीआर और राम चरण स्टारर फिल्म के "नाटू नाटू" गाने ने बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग का क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स भी अपने नाम किया। https://twitter.com/CriticsChoice/status/1614781526931304448?s=20&t=OmjBZMkZyR5CKI4GHkDgug

RRR ने इन फिल्मों को पछाड़ा

इस श्रेणी में 'आरआरआर' का मुकाबला, 'ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट', 'अर्जेंटीना 1985', 'बार्डो', 'फॉल्स क्रॉनिकल ऑफ ए हैंडफुल ऑफ ट्रुथ्स', 'क्लोज' और 'डिसीजन टू लीव' जैसी फिल्मों से हुआ। इन सभी फिल्मों को पछाड़ते हुए 'आरआरआर' ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड अपने नाम किया है।

हाथ में ट्रॉफी लिए दिखे एसएस राजामौली

क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एसएस राजामौली का एक वीडियो भी शेयर किया गया है। जिसमें वो हाथ में ट्रॉफी लिए दिखाई दे रहे हैं और उनके चेहरे पर जीत की खुशी साफ नजर आ रही है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "हैंडल चीयर्स ऑन अ वेल डिजर्व्ड विन @RRRMovie।" https://twitter.com/CriticsChoice/status/1614782804361084933?s=20&t=Dqlb4jHUx1IviyyEl9xR5w

नाटू-नाटू गाने के लिए मिला अवॉर्ड

इससे पहले भी लॉस एंजिल्स में आयोजित 80वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में एस.एस. राजामौली की फिल्म RRR ने इतिहास रचा था। RRR के गाने 'नाटू नाटू' ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता। अब आरआरआर ने बेस्ट फॉरेन लैंगवेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड जीतकर कामयाबी का परचम लहरा दिया है। ये भी पढ़ें- Golden Globe Awards 2023 : फिल्म RRR के ‘नाटू नाटू’ सॉन्ग ने जीता बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts