Viral Video:जब रोहित शर्मा ने हरमनप्रीत को सिखाया ट्रॉफी उठाने का प्रोफेशनल तरीका, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

हरमनप्रीत कौर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोहित शर्मा की तरह ट्रॉफी उठाने की प्रैक्टिस करती दिख रही हैं।
जब रोहित शर्मा ने हरमनप्रीत को सिखाया ट्रॉफी उठाने का प्रोफेशनल तरीका, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    47 साल के लंबे इंतजार, अधूरे सपनों और सालों की मेहनत के बाद, रविवार रात हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया। टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप जीत लिया। यह सिर्फ एक मैच की जीत नहीं थी, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों का सबसे बड़ा पल बन गया। यह सफलता खास तौर पर महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई, जो कुछ बड़ा हासिल करना चाहती हैं। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में जब दक्षिण अफ्रीका का आखिरी विकेट गिरा, तो पूरा देश ‘भारत मात की जय’ के नारे से गूंज उठा। इस जीत के साथ भारतीय महिला क्रिकेट ने विश्व स्तर पर अपनी श्रेष्ठता और मुकाम को साबित कर दिया।

    फैन का सपना, हरमनप्रीत का जोश

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो उनके द्वारा नहीं बल्कि एक फैन, amitmaru16, ने बनाया था। वीडियो में हरमनप्रीत फैन से पूछती हैं, "अमित, तेरा सपना क्या है?" फैन जवाब देता है, "दीदी, मेरा बस एक ही सपना है कि आपना वर्ल्ड कप जीता दो यार।" इसके जवाब में हरमनप्रीत कहती हैं, "तुझे क्या इतना आसान लग रहा?" फैन जोश में कहता है कि यह आसान नहीं है, लेकिन इस साल वर्ल्ड कप इंडिया में होने वाला है, और टीम पूरी तरह तैयार है। वह आगे बताता है कि इंडिया में मैच होने पर सिर्फ स्टेडियम में शोर नहीं होगा, बल्कि पूरा देश चीयर करेगा। इस पर हरमनप्रीत कहती हैं, "हां यार, बहुत समय हो गया वर्ल्ड कप लाने में।" फैन जवाब देता है, "हां दीदी, इस बार वर्ल्ड कप घर आना चाहिए।" यह वीडियो उस उम्मीद और जुनून को दर्शाता है जो भारतीय महिला क्रिकेट टीम और उनके फैंस के बीच है।

    फैन का क्रिकेट स्टार इम्पर्सनेशन

    बातचीत के दौरान फैन ने बताया कि वह किस क्रिकेटर का फैन है। उसने हरमनप्रीत कौर से थोड़ी देर के लिए आंखें बंद करने को कहा और फिर 'हिटमैन' शर्मा की आवाज़ में बात करने लगा। रोहित की आवाज़ में कहते हुए उसने कहा, "अरे हां, खोलो।" हरमनप्रीत कौर थोड़ी हैरान हुईं और बोलीं, "अरे हिटमैन!" फैन ने हंसते हुए कहा, "हाँ, आसान नहीं है, मुझे पता है। यही वजह है कि मैं कह रहा हूं, हमारी लड़कियां किसी भी लड़के से कम नहीं हैं। आप मुझसे पूछो, तो पता चलेगा।

    हरमनप्रीत कौर बीच में टोकते हुए कहती हैं, "तुमने सब कुछ सही कहा, लेकिन इस बार वर्ल्ड कप नहीं आएगा। घर से कोई लेकर नहीं जा पाएगा।" फैन मुस्कुराते हुए जवाब देता है, "अरे, क्या बात है! रिटायरमेंट के बाद एक्टिंग में भी आपका शौक है। पता है ना, वर्ल्ड कप जीतने के बाद वर्ल्ड कप को कैसे उठाना है?" हरमनप्रीत सहमति में कहती हैं, "हां हां।" इसके बाद दोनों 2024 टी20 वर्ल्ड कप की जीत के यादगार पलों को फिर से जीने लगते हैं, और उस रोमांचक जीत की खुशी में डूब जाते हैं।

    Aditi Rawat
    By Aditi Rawat

    अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

    Latest Posts