Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एम्स और हमीदिया में रोबोट से सर्जरी जल्द

सुगम होगा इलाज : रोबोटिक सर्जरी में देश के चुनिंदा शहरों में शामिल होगा भोपाल
एम्स और हमीदिया में रोबोट से सर्जरी जल्द
प्रवीण श्रीवास्तव भोपाल। मेडिकल फैसिलिटी के मामले में राजधानी के सरकारी अस्पताल देश के चुनिंदा अस्पतालों की कतार में शुमार हो रहे हैं। एम्स भोपाल और हमीदिया अस्पताल में जल्द ही घुटने और कूल्हे का प्रत्यारोपण अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से किया जाएगा। यह सुविधा शुरू होने के बाद भोपाल दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित देश के चुनिंदा शहरों में शामिल हो जाएगा। सबसे बड़ी बात यह कि इन शहरों में रोबोटिक सर्जरी के लिए 10 लाख रुपए तक खर्च करने होते हैं, जबकि यहां मरीजों को यह सुविधा नि:शुल्क और मामूली खर्च में मिलेगी। बता दें कि कंप्यूटराइज्ड डिवाइस है।

एम्स : छह महीने में होगी शुरुआत

एम्स में रोबोटिक सर्जरी के लिए दो महीने पहले केंद्र को प्रस्ताव भेजा गया था। मंजूरी के बाद रोबोटिक सर्जरी यूनिट की खरीदी प्रक्रिया चल रही है। एम्स प्रबंधन के मुताबिक, इसी साल अक्टूबर तक यह सुविधा शुरू हो जाएगी। एम्स के निदेशक डॉ. अजय सिंह का कहना है कि रोबोटिक सर्जरी एक कंप्यूटर डिवाइस है, जो डॉक्टर के सहयोगी के रूप में काम करता है।

हमीदिया : जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

हमीदिया अस्पताल में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन ऑर्थोपेडिक्स तैयार किया जाना है। इस सेंटर में रोबोटिक सर्जरी यूनिट भी शुरू होगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग से 18 करोड़ की लागत से रोबोट की खरीदी की अनुमति मिल चुकी है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि मप्र के मरीजों का इलाज कम खर्च और आधुनिक तकनीक से हो, इसके लिए रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत की जा रही है।
Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts